Hindi News Portal
व्यापार

नियम तोडऩे पर , व्हाट्सएप ने 36 लाख भारतीयों के अकाऊंट बैन किए

नई दिल्ली 03 फरवरी,। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने दिसंबर 2022 में लाखों अकाउंट्स को भारत में बैन कर दिया है। अकाउंट्स बैन की जानकारी ऐप ने दी है। व्हाट्सएप हर महीने कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन, यूजर्स की रिपोर्ट और दूसरे कारणों से अकाउंट्स बैन करता है। दिसंबर महीने में बैन हुए अकाउंट्स की संख्या नवंबर के मुकाबले कुछ कम है।
नवंबर महीने में ऐप ने 37.16 लाख अकाउंट्स को बैन किया था, जो दिसंबर महीने में घटकर 36.77 लाख हो गई है। इसमें 13.89 लाख अकाउंट्स को एक्टिवली प्रतिबंधित किया गया है। वॉट्सऐप हर महीने आईटी रुल 2021 के तहत बैन किए गए अकाउंट्स की जानकारी देता है।
ऐप ने बताया कि 1 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच में 36.77 लाख अकाउंट्स को बैन किया गया है। इसमें 13.89 लाख अकाउंट्स को किसी यूजर के रिपोर्ट करने से पहले ही सक्रियता के साथ प्रतिबंधित किया गया है।
2021 में नए आईटी नियम आने के बाद बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हर महीने कंप्लायंस रिपोर्ट जारी करनी होती है। इस रिपोर्ट में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स उन सभी एक्शन्स की जानकारी देते हैं, जो उन्होंने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाने के लिए उठाया होता है।

03 February, 2023

एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा 34% बढ़ा, ब्याज से होने वाली आमदनी में 24.5% का इजाफा
पहले वित्तीय वर्ष 2023 में 19 रुपए का लाभांश दिया था।
IBFAN की जांच से बड़ा खुलासा नेस्ले कम्पनी भारत में बेचे जाने वाले शिशु आहार में चीनी अधिक मिलाती है
यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और अन्य देशों में ऐसे प्रोडक्ट चीनी-मुक्त हैं।
समोसे में कंडोम, पत्थर और तंबाकू निकले .. कर्मचारियों के उड़े होश;
वजह जानकर माथा पकड़ लेंगे आप
माफी मांगने पहुंचे बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, आपने हर सीमा लांघ दी
अदालत ने कहा कि एक हफ्ते में जवाब दाखिल कीजिए।
भारत की ऑटो इंडस्ट्री अगले 5 साल में दुनिया में नंबर 1 होगी: केंद्रीय मंत्री गडकरी
“हम अपने काम के दम पर लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”