Hindi News Portal
लाइफस्टाइल

दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति इस देश में है,

लंदन : दुनिया का सबसे अधिक उम्र वाला व्यक्ति इंडोनेशिया है। 145 साल के म्बाह गोथो ने दावा किया है कि वह दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति है। इंडोनेशियाई अधिकारियों की ओर से मान्यता-प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार मध्य जावा के रहने वाले म्बाह गोथो का जन्म 31 दिसंबर 1870 को हुआ था। अगर इस दस्तावेजों की सत्यता साबित हो जाती है तो म्बाह गोथो दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति माने जाएंगे। फिलहाल सबसे बूढ़े व्यक्ति का खिताब फ्रांस के जैन कालमेंट के नाम है, जो 122 साल तक जीवित रहे।
गोथो के सभी 10 भाई-बहनों, उनकी चार पत्नियों और सभी बच्चों की मृत्यु हो चुकी है और अब वह अपने नाती, पोतों और पड़पोतों के साथ रहते हैं। हालांकि अब यह अति वरिष्ठ नागरिक मरना चाहता है और उसने करीब 20 साल पहले ही अपनी समाधि के उपर लगाये जाने वाला पत्थर खरीद लिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं मरना चाहता हूं। मेरे सभी नाती पोते स्वतंत्र और आत्मनिर्भर हैं।’’ हालांकि अभी यह निश्चित नहीं है कि गोथो का नाम दुनिया के सबसे बूढ़े व्यक्ति के रूप में दर्ज किया जाएगा या नहीं क्योंकि अभी स्वतंत्र रूप से उनके दस्तावेजों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पिछले तीन माह से वह बहुत कमजोर हो गये हैं और नहाने धोने जैसे काम करने भी असमर्थ हैं। गोथे के नातियों ने बताया कि अब वह ज्यादातर बैठे रहते हैं और रेडियो सुनते हैं। उनकी लंबी उम्र का रहस्य उनका धर्य है।

 

17 September, 2016

कम उम्र में ही त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी : हिना खान
हिना अक्सर सोशल मीडिया पर वर्कआउट रूटीन और स्किनकेयर टिप्स शेयर करते
पंजाब में बेटी के लिए लुटेरों से भिड़ गई मां, जान बचाकर भागे लुटेरे
अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया
नारायण मूर्ति ने 4 महीने के पोते को 240 करोड़ रुपए से अधिक के इंफोसिस शेयर गिफ्ट किए
नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति पिछले साल नवंबर में दादा-दादी बने,
अनंत अंबानी की बेशकीमती घड़ी देखकर मार्क जुकरबर्ग हैरान हुए
अन्ंत ने जो घड़ी पहनी है, वह Richard Mille की है,
पिता ने आईएएस बनी बेटी को आईपीएस दामाद के साथ हेलीकॉप्टर से विदाई की , दोनों यूपी में हैं तैनात
साल 2017 में हरियाणा के रोहतक से एमबीबीएस पूरी कर ली,