Hindi News Portal
भोपाल

ई बुनियादी सुविधाओं से आम जनता हो रही लाभान्वित : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल, 27 फरवरी ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सम्पन्न विकास यात्राएँ जन-कल्याण का यज्ञ बनी हैं। प्रदेश में 5 से 26 फरवरी की अवधि में हुई विकास यात्राओं में 38 हजार 506 विकास कार्यों के लोकार्पण हुए हैं। लोकार्पित कार्यों की लागत 10 हजार करोड़ रूपए है।मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि विकास यात्राओं में 29 हजार 155 विकास कार्यों के भूमि-पूजन भी किए गए। सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राएँ निकली। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यात्रा में सहभागी सभी जन-प्रतिनिधि, नागरिक, अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। विकास यात्रा में 09 लाख 12 हजार 819 आवेदन-पत्र जनता की ओर से प्राप्त हुए, जिनमें से 85 प्रतिशत से अधिक 7 लाख 81 हजार 414 आवेदनों का निराकरण भी हो गया। विकास यात्रा के दौरान बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए प्रशासनिक अमले और जन-प्रतिनिधियों ने रूचि का प्रदर्शन किया। प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के सराहनीय प्रयास हुए।

27 February, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे