Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान ने "नाटू-नाटू" गाने और फिल्म "द एलीफेंट व्हीस्परर्स" को आस्कर मिलने पर बधाई दी

भोपाल : 13 मार्च, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज पूरा देश गर्व से भरा है। आरआरआर फिल्म के गाने "नाटू-नाटू" को सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल सांग श्रेणी में ऑस्कर अवार्ड मिला है। साथ ही कार्तिकी गोंसाल्वेस तथा गुनीत मोंगा की "द एलीफेंट व्हीस्परर्स" भारतीय शार्ट फिल्म को भी ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया है। पहले गोल्डन ग्लोब और अब ऑस्कर अवार्ड मिलना यह बताता है कि भारतीय संगीत और फिल्मों का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। मुख्यमंत्री ने आरआरआर फिल्म के निर्देशक श्री राजा मोली, संगीतकार श्री एम.एम. कीरावानी, फिल्म के कलाकार रामचरण जूनियर एमटीआर को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई दी है। साथ ही "द एलीफेंट व्हीस्परर्स"फिल्म की पूरी टीम को भी बधाई और शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री चौहान विधानसभा परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि केलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में 95 वें अकादमी पुरस्कार समारोह में "द एलीफेंट व्हीस्परर्स" ने सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु श्रेणी का ऑस्कर अवार्ड जीता है। इसमें एक परिवार अनाथ हाथियों को पालता है। फिल्म में मनुष्य और वन्य-जीवों के परस्पर संवेदनशील संबंधों को दिखाया गया है।

13 March, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे