Hindi News Portal
भोपाल

समन्वयक समर्पित भाव से राज्य शासन की योजनाओं का करें प्रचार-प्रसार : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल ,14 मार्च ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के समन्वयक चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते जाएँ। टीम के रूप में समर्पित भाव से राज्य शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि समन्वयक सचमुच में सरकार के प्राण हैं। उन्हें राज्य सरकार के बड़े उद्देश्य को पूरा करना है। मुख्यमंत्री चौहान समृद्धि योजना में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग, जिला और विकासखण्ड समन्वयकों की एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा नियम लागू करना कोई आसान काम नहीं है। सोशल मीडिया हमारी योजनाओं को जनजातीय वर्गों तक पहुँचाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के सहयोग से ही प्रदेश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना सामाजिक क्रांति और महिला सशक्तिकरण की दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। चौहान ने कहा कि सीएम जन सेवा मित्र, पेसा को-आर्डिनेटर सजग रह कर चुनौती के रूप में कार्य करें। मेरे भाव और विचार जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाये। परिषद के उपाध्यक्ष जितेन्द्र जामदार भी उपस्थित थे।

14 March, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे