Hindi News Portal
भोपाल

लाड़ली बहना योजना के माध्यम से हर घर तक पहुंचे मोर्चा की बहनें : श्रीनिवास

भोपाल 19 मार्च ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में शुरू की गई लाड़ली बहना योजना प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबिल होगी। यह योजना हर घर तक पहुंचे, पात्र बहनों को इसका लाभ मिले, इसकी जिम्मेदारी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की है। यह बात महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने केडी रेस्टो, केरवा डेम में आयोजित महिला मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कही। श्रीनिवासन ने पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव की दृष्टि से महिला मोर्चा प्रदेश भर में प्रभावी कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जोडऩे का काम करें। उन्होंने प्रदेश में महिला मोर्चा द्वारा संचालित सुषमा स्वराज अवार्ड, सेल्फी विद लाभार्थी और लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन रविवार को भोपाल प्रवास पर थीं।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की बहनों को लाड़ली बहना योजना की सौगात देने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनकी बहनें धन्यवाद प्रेषित करेंगी, जिसके लिए महिला मोर्चा प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में 15 से 30 अपै्रल के बीच मुख्यमंत्री धन्यवाद सम्मेलन आयोजित करेगा, जिसमें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 1070 मंडलों में से 658 मंडलों में लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन के कार्यक्रम संपन्न हुए हैं। 30 मार्च तक शेष स्थानों पर भी सम्मेलन होंगे। बैठक का संचालन मोर्चा की महामंत्री माया पटेल एवं आभार महामंत्री अश्विनी परांजपे ने माना। बैठक में मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता परमार, मीना जोनवाल, ज्योति दुबे,सद्स्य उपस्थित थीं।

 

20 March, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे