Hindi News Portal
भोपाल

दिव्यांग सशक्तिकरण खेल सन्देश यात्रा का प्रदेश महामंत्री ने किया स्वागत

भोपाल 25 अप्रैल; मध्यप्रदेश के दिव्यांग पैरालम्पिक अंतर्राष्ट्रीय तैराक सतेंद्र लोहिया 14 अप्रैल से मोडिफाइड बाईक द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक दिव्यांग सशक्तिकरण खेल सन्देश यात्रा पर निकले है। मंगलवार को यात्रा के भोपाल पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी और खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा ने खेल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर सबनानी ने दिव्यांग सशक्तिकरण खेल सन्देश यात्रा पर निकले अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग पैरालम्पिक तैराक सतेंद्र लोहिया, उनके साथी प्रमोद धनेले व मुकुल कटारे का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया एवं यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनायें दी।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने सतेंद्र लोहिया व उनके साथियों को यात्रा की शुभकामनायें देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग पैरालम्पिक तैराक सतेंद्र लोहिया दिव्यांगों के सशक्तिकरण को लेकर कन्या कुमारी से कश्मीर तक 15 दिनों की दिव्यांग सशक्तिकरण खेल सन्देश यात्रा पर निकले है। इस यात्रा से समाज में जनजागरण होगा और न केवल दिव्यांग भाई - बहनों बल्कि आमजन भी को भी इस यात्रा से एक प्रेरणा मिलेगी।
सतेंद्र सिंह लोहिया ने बताया कि दिव्यांग सशक्तिकरण खेल सन्देश यात्रा 14 अप्रैल से प्रारम्भ हुई है। यात्रा का अलग-अलग शहरों में पहुंचने पर स्वागत हो रहा है। यह यात्रा 1 मई को कश्मीर पहुंचेगी।
इस अवसर पर बुरहानपुर पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज लदवे, खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी लोकेश शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, मोनू बोहित, शिवम राय, हरीश पाटीदार, आशीष त्रिपाठी, अमित सक्सेना, मनोज पाटिल, प्रदीप द्विवेदी सहित उपस्थित कार्यकताओं ने खेल सन्देश यात्रा का स्वागत किया।

26 April, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे