Hindi News Portal
राजनीति

कर्नाटक के विकास के लिए भाजपा को जितायें : विष्णुदत्त शर्मा

बेंगलुरू, 26 अप्रैल; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपनी विशिष्ट कार्यप्रणाली के माध्यम से भारत के विकास को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन का मूलमंत्र दिया है। देश के जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जनता के लिए सेवारत हैं, वहां केन्द्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार विकास के नये-नये किर्तीमान स्थापित कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों के प्रति जनता का भरोसा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कांग्रेस हमेशा तोड़ो और राज करों की नीति पर काम करती रही है। कर्नाटक प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए हमें भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाकर अपने बूथ को कांग्रेस मुक्त करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कर्नाटक प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को बेंगलुरू जिले के मल्लेश्वरम विधानसभा की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
कर्नाटक में हमारी सरकार ने जन कल्याण के ऐतिहासिक कार्य किए
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार ने जन कल्याण के योजनाओं के माध्यम से ऐतिहासिक कार्य किया है। मल्लेश्वर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी डॉ. अश्वथ नारायण की लोकप्रियता के पीछे उनके द्वारा किये गये विकास कार्य और सेवाभाव है। शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में 75 प्रतिशत वोट शेयर के साथ भाजपा प्रत्याशी डॉ. अश्वथ नारायण को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर कर्नाटक में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दिलाया।
प्रदेश अध्यक्ष ने वार्ड की बैठक में ’’कांग्रेस मुक्त बूथ’’ का संकल्प दिलाया
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने मल्लेश्वर विधानसभा के अरमने नगर के वार्ड क्रमांक 35 में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जादू चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति लोगों का अथाह विश्वास है। प्रदेश और क्षेत्र की जनता भारतीय जतना पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर सरकार बनायेगी। उन्होंने वार्ड के कार्यकर्ताओं को ’’कांग्रेस मुक्त बूथ’’ का संकल्प दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में दिख रहे उत्साह और उमंग से यह प्रतीत होता है कि कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ को ’’कांग्रेस मुक्त बूथ’’ बनाने के लिए संकल्पित है। बैठक में सूरत से विधायक प्रवीण घोघारे, तमिलनाडु बीजेपी की प्रदेश मंत्री प्रमिला संपत, एमएसआर नगर एसासिएशन के अध्यक्ष चन्दूजी, बेंगलुरू नार्थ के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर वासुदेव सहित वार्ड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जनसम्पर्क कर पदयात्रा में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दूसरे दिन बुधवार को बेंगलुरू जिले की मल्लेश्वरम विधानसभा के कांडू कल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजन व अर्चन कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना कर चुनाव प्रचार का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने मध्यप्रदेश से जुड़े जैन समाज के प्रमुख लोगों से मुलाकात की। शर्मा ने मल्लेश्वर विधानसभा के अरमने नगर के वार्ड क्रमांक 35 में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने बेंगलुरु के मलेश्वर विधान सभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी एवं कर्नाटक सरकार में उच्च शिक्षा व आईटी मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण के पक्ष में जनसंपर्क और पद यात्रा करते हुए धोबी घाट का निरीक्षण किया।

26 April, 2023

जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी ‘ट्विटर बबुआ’ को बताया, उन्होंने कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है।
झूठ की दुकान है कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी 70 सालों तक अड़ंगे लगाए, गरीबी दूर नहीं कर पाए, अब जनता से झूठ बोल रहे हैं; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया
शिवराज सिंह चौहान ने आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ से पहले चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
मैं सौभाग्यशाली भाई हूं बहनें पसीने की कमाई मुझे चुनाव लड़ने दे रही हैं अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा ; शिवराज
भोपाल में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ अमानवीय कृत्य मप्र को शर्मसार करने वाली घटना-मुकेश नायक
दोषी को कठोर दंड दिया जाए, और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान ना किया जाए।
टीवी सीरियल अनुपमा’ की मशूहर अभिनेत्री रुपाली गांगुली BJP में शामिल ।
PM मोदी के बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करूंगी