Hindi News Portal
देश

ऑपरेशन कावेरी जारी, सरकार ने सूडान में फंसे भारतीयों के 10वें जत्थे को सुरक्षित निकाला

नई दिल्ली 28 अप्रेल; भारत ने हिंसा ग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों के 10वें जत्थे को सुरक्षा पूर्वक बाहर निकाल लिया है। उन्हें सूडान पोर्ट से सऊदी शहर जेद्दा लाया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने संघर्षग्रस्त अफ्रीकी देश में ऑपरेशन कावेरी जारी रखा है। सूडान की सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच चल रहे शसस्त्र संघर्ष के बीच इस बचाव अभियान के तहत भारत सूडान में फंसे अपने लोगों को निकाल रहा है।
देश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि ऑपरेशन कावेरी जारी है। भारतीय वायुसेना के C-130J फ्लाइट में 135 यात्रियों के साथ 10वां जत्था पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हुआ। इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आईएनएस तरकश ने ऑपरेशन कावेरी के प्रयासों को बल दिया! भारतीयों का 9वां जत्था पोर्ट सूडान से 326 यात्रियों को लेकर जेद्दा के लिए रवाना हुआ है।
भारत ने जेद्दाह में एक ट्रांजिट फैसिलिटी स्थापित की है और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन सऊदी अरब शहर से निकासी मिशन की देखरेख कर रहे हैं। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने शुक्रवार को भारतीय दूतावास के अधिकारियों के परिवार के सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए एक ट्विटर पोस्ट शेयर किया, जो 121 बचाए गए भारतीयों के 8वें बैच का हिस्सा थे।

29 April, 2023

चुनाव की बीच अमित शाह का बड़ा ऐलान अंतिम चरण से पहले CAA के तहत जारी होगी पहली नागरिकता
शरणार्थियों को भारत की नागरिकता पाने के लिए आवेदन करना होगा
झारखंड को भ्रष्टाचार और जंगल राज की आग में झोंकने वालों को सजा देने के लिए जनता हमें आशीर्वाद दे - पीएम मोदी
भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा की जीत के लिए वोट मांगे।
रायबरेली मै राहुल गांधी ने सोनिया और प्रियंका गांधी के साथ अपना नामांकन दाखिल किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रॉबर्ट वाड्रा और बडी संख्या मै समर्थक भी मौजूद रहे
आम तौर पर गैर-जमानती वारंट जारी नहीं किये जा सकते : सुप्रीम कोर्ट
किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को तब तक प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए
चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले चुनाव स्टाफ पर एफआईआर दर्ज होगी - जिला चुनाव अधिकारी
धारा 134 अधीन एफआईआर और विभागीय कार्रवाई को लेकर फटकार लगाई