Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में अच्छा काम करने पर 5 हजार का पुरुस्कार मिलेगा

भोपाल 12 मई ;कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान द्वितीय चरण का आयोजन 10 मई से 31 मई तक सम्पूर्ण क्षेत्र में शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। अभियान के दो प्रमुख घटक है प्रथम घटक में नागरिक सेवाओं से संबंधित 67 सेवाएं प्रदाय करना एवं लंबित सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाना।
कलेक्टर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत दी गई सेवाओं का विभागवार, ग्राम पंचायत, नगर निगम के वार्डवार, नगर पालिका के वार्डवार शत-प्रतिशत एवं अभियान के समय सीमा के अंतर्गत सकारात्मक रूप से निराकृत किये जाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कार स्वरूप जिला स्तर पर राशि 5 हजार एवं प्रशंसा पत्र प्रदाय किया जाएगा।
यदि किसी व्यक्ति विशेष द्वारा यह आपत्ति या चुनौती किया जाता है कि अभियान के अंतर्गत उनकी 67 सेवाओं से संबंधी शिकायत में पात्रता के बाद भी योजना अनुरूप लाभ प्राप्त नहीं हुआ है और यह प्रमाणित पाया जाता है, तो ऐसी स्थिति में हितग्राही को 500 रूपए की राशि लाभांश प्रदाय किया जावेगा एवं यह राशि संबंधित विभाग के जिला अधिकारी से दण्ड स्वरूप वसूली की जावेगी, जिसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

12 May, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे