Hindi News Portal
भोपाल

सलकनपुर देवीलोक के भूमि-पूजन में श्रद्धालुओं का आना परम सौभाग्य की बात: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : 26 मई ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीहोर जिले के सलकनपुर में देवीलोक के भूमि-पूजन कार्यक्रम में आस-पास के जिलों के श्रद्धालुओं का आना परम सौभाग्य की बात है। सलकनपुर में अद्भुत देवीलोक का निर्माण होगा। आगामी 29 से 31 मई तक विजयासन माता धाम सलकनपुर में देवीलोक महोत्सव होने जा रहा है। देवीलोक के भूमि-पूजन का मुख्य कार्यक्रम 31 मई को होगा। इसके पहले 29 और 30 मई को विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियाँ होंगी।\
मुख्यमंत्री चौहान आज निवास कार्यालय समत्व भवन में देवीलोक महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। सांसद विदिशा श्री रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, संभागायुक्त भोपाल श्री माल सिंह, कलेक्टर सीहोर श्री प्रवीण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महोत्सव का कार्यक्रम बेहतर, व्यवस्थित और भव्य हो। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, भोजन, वाहन और पंडाल आदि की व्यवस्थाएँ बेहतर हों। आस-पास के जिलों से आने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन और पार्किंग की व्यवस्था कर ली जाये। देवीलोक महोत्सव का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाये।

26 May, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे