Hindi News Portal
भोपाल

प्रदेश में 896 करोड़ से 15 फ्लाई ओवर और रेलवे ओवर ब्रिज बनेंगे

भोपाल : 10जून ; लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि प्रदेश में सेतु बंधन योजना में 896 करोड़ रूपये की लागत से 15 फ्लाई ओवर तथा रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है।
प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड अविनाश लवानिया ने बताया कि इस योजना के तहत 4 फ्लाई ओवर इंदौर शहर में, दो फ्लाई ओवर भोपाल शहर में, दो फ्लाई ओवर सागर में तथा धार, छतरपुर, विदिशा, ग्वालियर और खंडवा में एक-एक फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। साथ ही भोपाल और सिवनी में एक-एक रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए जाने है।
उन्होंने बताया कि इंदौर में 58 लाख 80 हजार रूपये से देवास नाका सर्किल से इंदौर सिटी तक, 69 करोड़ 69 लाख से सत्य साई पर 6 लेन ओवर ब्रिज, 72 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से क्रिस्टल आईटी पार्क चौराहे पर 6 लेन ओवर ब्रिज, 68 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से इंदौर शहर में मुरवाखेड़ी चौराहे पर 6 लेन ओवर ब्रिज, बनाये जायेंगे। इसी प्रकार भोपाल में 68 करोड़ 60 लाख रूपये से करोंद चौराहे से अयोध्या बायपास तक 51 करोड़ 45 लाख रूपये से भोपाल हाट व्यापम चौराहे से 6 नंबर तक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा।
सागर शहर में 36 करोड़ रूपये से मकरोनिया चौराहे पर फ्लाई ओवर तथा 38 करोड़ रूपये से गढ़ाकोटा में सागर-दमोह रोड से सोनार नदी से गड़ेरी नदी तक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। इसके साथ ही धार शहर में 45 करोड़ 22 लाख रूपये से इंडोरमा चौराहे घाटा बिल्लोद मार्ग (श्रीराम मंदिर के पास) फोर लेन फ्लाई ओवर, विदिशा शहर में बंटी नगर से अरिहंत विहार नगर तक 59 करोड़ 57 लाख रूपये से 2 लेन फ्लाई ओवर, छतरपुर शहर में 65 करोड़ 17 लाख से आकाशवाणी तिराह से महोवा रोड तक, खंडवा शहर में 51 करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से गणेश गौ-शाला से जूनी इंदौर लेन तक, ग्वालियर शहर में कम्पू बस स्टेण्ड से महाराज बाड़ा तक 61 करोड़ 25 लाख रूपये से बनाए जाएगे। इनकी स्वीकृति सी.आर.आई.एफ मद से प्रदान की जा चुकी है।
दो रेलवे ओवर ब्रिज भी शीघ्र ही बनाए जाना है इसमें 36 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से भोपाल में छोला रोड काजी परेड़ से अयोध्या बायपास तथा 126 करोड़ रूपये से सिवनी शहर में एनएच-7 पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाने की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है।

 

10 June, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे