Hindi News Portal
भोपाल

भोपाल में तालाब का हिस्सा धंसने से दो महिलाओं की मौत

भोपाल 10 जून; भोपाल में तालाब का एक हिस्सा धंसने से कम से कम दो महिलाओं की मौत हो गई। उसी स्थान पर फंसी दो अन्य महिलाओं को भी बचा लिया गया है। घटना शनिवार को भोपाल व रायसेन जिले की सीमा पर स्थित बलरामपुर गांव की है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की।
मृतकों की पहचान बलरामपुर निवासी फिरोजा बी और पिंकी आदिवासी के रूप में हुई है। रिपोटरें के अनुसार, महिलाओं ने लगभग 7 से 8 फिट मिट्टी की खुदाई की थी। दो महिलाएं जिनकी मौत हुई है वह अंदर खुदाई कर रही थीं, जबकि दो अन्य महिलाएं ऊपर खड़ी थीं। इस दौरान अचानक ऊपर का हिस्सा धंस गया और दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई।
भोपाल के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना की जांच के लिए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर रवाना हो गई है। मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
00

10 June, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे