Hindi News Portal
धर्म

वैदिक मंत्रों के बीच राम राजा पर्वत पर मुख्यमंत्री ने किया हरिहर तीर्थ का भूमि पूजन"

विजयराघवगढ़। ईश्वरीय परिकल्पना से प्रेरित होकर प्रधान सेवक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा लिए गए हरिहर तीर्थ निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए विधि विधान से राम राजा पर्वत पर भूमि पूजन किया गया। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन किया। जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी, स्वामी श्री अवधेशानंद जी के साथ साथ प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी इस पुनीत कार्य के साक्षी बने।
बंजारी हेलीपेड पर हुआ सीएम का आत्मीय स्वागत
ग्राम बंजारी में सामुदायिक भवन तथा कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का भूमिपूजन करने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरिहर तीर्थ क्षेत्र बंजारी पहुंचे जहां स्थित हेलीपेड में आत्मीय स्वागत हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा, प्रधान सेवक संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ एवं पुष्प मालाओं से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन सहित अपर आयुक्त रोमानुस टोप्पो, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधाकारी शिशिर गेमावत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
प्रधान सेवक ने बताया कैसे जगी परिकल्पना
रामराजा पर्वत पर एक साथ सन्तों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चैबे, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक ने यज्ञ ने आहुति अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री जनता के सम्बोधन के लिए मंचासीन हुए। सबसे पहले प्रधान सेवक संजय पाठक ने मंच पर विराजे जगदगुरू रामभद्राचार्य जी, अवधेशानंद जी महराज, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा, अन्य संतों का स्वागत अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने हरिहर तीर्थ की परिकल्पना के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि एक दिन एक गरीब बुजुर्ग को कहते सुना कि काश ऐसा भी मेरा कोई पुत्र होता कि मुझे भी कोई तीर्थ यात्रा कर देता। तब मैंने सोचा कि कोई वहां नही जा पाते तो यहाँ एक प्रतिकृति बन जाये। जब मैं विजयराघवगढ़ आया तो हरिहर तीर्थ के दर्शन कर लें बस यह परिकल्पना मन मे आई और संकल्प लिया। इस दौरान संजय पाठक पिताश्री पंडित सत्येंद्र पाठक जी का जिक्र करते हुए भावुक हुए। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सभी से सहयोग करने का आग्रह भी किया।
सीएम ने कहा अकल्पनीय और अनुकरणीय है संजय का संकल्प
कार्यक्रम में पहुंचे भारी जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संजय ने सरकार के साथ लोककल्याण के काम तो किये ही हैं, इसके अलावा अब क्षेत्रीय लोगों का परलोक भी बनाने का अनुकरणीय और अकल्पनीय संकल्प लिया है। आज यहां का नजारा देखकर किसी महाकुंभ जैसा अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संजय पाठक द्वारा किए जा रहे पुनीत कार्य के लिए सरकार की तरफ से जो भी आवश्यक मदद होगी हर हाल में की जायेगी। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर लाडली बहना योजना के लिए बहनों को बधाई दी एवं कहा कि आने वाले समय मे यह राशि 3 हजार रुपये तक की जाएगी।
ऐतिहासिक बन गई कलश शोभा यात्रा
मंच में स्वामी अवधेशानंद जी महराज, स्वामी रामभद्राचार्य जी महराज, सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी जनसमुदाय को संबोधित किया। इससे पूर्व विशाल ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ हरिहर तीर्थ भूमिपूजन समारोह का आगाज विशाल शोभायात्रा से हुआ। शोभायात्रा में सुबह से मातृ शक्ति की ऐतिहासिक उपस्थिति से विजयराघवगढ़ से तीर्थ क्षेत्र तक मानों भगवा सनातनी समुद्रीय लहर चल रही थी। लोगों का कहना था कि ऐसी कलश शोभायात्रा इससे पहले उन्होंने कभी भी नहीं देखी। 51 हजार कलशों के साथ विजयराघवगढ़ से हरिहर तीर्थ क्षेत्र तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो ऐतिहासिक बन गई। शाम को बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री भी हरिहर तीर्थ धाम पहुंचे।

12 June, 2023

मध्य प्रदेश मै जमीन की खुदाई में 1 हजार साल पुरानी विष्णु भगवान की 9 मूर्तियां मिली
गांव में कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था।
चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड बनाया
पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था
अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.