Hindi News Portal
देश

गुरु पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामना दी

नई दिल्ली ,03 जुलाई : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देत ने कहा कि गुरु पूरमा सनातन धर्म में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है एक है और हिंदुओं के लिए इसका बहुत महत्व है। इस दिन का उद्देश गुरु के महत्व को पहचानना है और इस शुभ दिन पर गुरु की पूजा की जाती है। हर वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।
गुरु पूर्णिमा का त्योहार अपने गुरु के प्रति आस्था और प्रेम भाव प्रगट करने का महापर्व होता है। हमारे शास्त्रों में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा रखा गया है। गुरु के दिए ज्ञान से हमें जीवन में सत्य-असत्य, धर्म-अर्धम, पाप-पुण्य, सही-गलत का ज्ञान मिलता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही रास्ता, सफलता और सुख-शांति गुरु के द्वारा दिखाए गए सच्चे मार्ग पर चलने से ही प्राप्त होता है।
हिंदू परंपरा में गुरु हमेशा से ही पूजनीय माने गए हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि वेद व्यास की जयंती पर ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर ही महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। महर्षि वेदव्यास ने वेदों और पुराणों समेत कई ग्रंथों की रचना की थी। गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर आप अपने प्रिय गुरुजनों की पूजा करते हुए उनका आभार व्यक्त करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हुए अपने गुरुओं और बड़ों को गुरु पूर्णिमा के खास संदेशों को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

03 July, 2023

चुनाव की बीच अमित शाह का बड़ा ऐलान अंतिम चरण से पहले CAA के तहत जारी होगी पहली नागरिकता
शरणार्थियों को भारत की नागरिकता पाने के लिए आवेदन करना होगा
झारखंड को भ्रष्टाचार और जंगल राज की आग में झोंकने वालों को सजा देने के लिए जनता हमें आशीर्वाद दे - पीएम मोदी
भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा की जीत के लिए वोट मांगे।
रायबरेली मै राहुल गांधी ने सोनिया और प्रियंका गांधी के साथ अपना नामांकन दाखिल किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रॉबर्ट वाड्रा और बडी संख्या मै समर्थक भी मौजूद रहे
आम तौर पर गैर-जमानती वारंट जारी नहीं किये जा सकते : सुप्रीम कोर्ट
किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को तब तक प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए
चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले चुनाव स्टाफ पर एफआईआर दर्ज होगी - जिला चुनाव अधिकारी
धारा 134 अधीन एफआईआर और विभागीय कार्रवाई को लेकर फटकार लगाई