Hindi News Portal
भोपाल

इंदौर में 10 जुलाई को एक लाख लाड़ली बहनों सहित प्रदेशभर की बहनें शपथ लेंगी |

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रदेश की बहनों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की पहल है। लाड़ली बहनें विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलवाने के लिए भी आगे आ रही हैं। प्रदेश के जिलों में समाज के लिए कुछ करने के भाव से लाड़ली बहनों ने खुद पहल की है। राज्य शासन ने लाड़ली बहनों को सार्थक भूमिका के निर्वहन के लिए प्रशिक्षण भी दिया है। यह प्रशिक्षण समाजोपयोगी सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री सोमवार 10 जुलाई को इंदौर से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। वे प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद लाड़ली बहनों को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री 10 जुलाई को धार जिले में हो रहे लाड़ली बहना सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। चौहान ने कलेक्टर्स इंदौर से राज्य स्तरीय एवं जिलों के कलेक्टरों से जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की है।
प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को मिलेगी ट्रेनिंग
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक जिले में गठित लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को विशेष ट्रेनिंग मॉड्यूल का लाभ मिल रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में यह प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। उन्होने सभी जिलों को यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। सभी लाड़ली बहनें प्रशिक्षण कार्यक्रम से लाभान्वित होंगी। प्रदेश में लाड़ली बहना सेना के गठन के बाद समस्त नाम पोर्टल पर दर्ज भी किए गए हैं। डीबीटी से संबंधित श्रेष्ठ कार्यों के लिए प्रदेश में आगर मालवा अव्वल स्थान पर है, जहां कुछ ही प्रकरणों में डीबीटी कार्य शेष है। मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर आगर-मालवा और जनप्रतिनिधियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने समस्त जिलों में यह कार्य शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए हैं।
अद्भुत योजना है, कोई कर्मकांड नहीं
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह अद्भुत योजना है। यह कोई कर्मकांड नहीं है। लाड़ली बहना सेना की सदस्य महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगी। जिन हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलना है उनके लिए लाड़ली बहना सेना की सदस्य नेतृत्वकारी भूमिका का निर्वहन करेंगी। नागरिकों को सजग बनाने, सामाजिक कुरीतियों की समाप्ति और महिला अत्याचार के मामलों को नियंत्रित करने में भी लाड़ली बहना सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। 10 जुलाई को इंदौर के सुपर कॉरिडोर ग्राउंड में मौजूद लगभग एक लाख बहनों के साथ ही पूरे प्रदेश में वर्चुअल रूप से जुड़ी लाखों लाड़ली बहनों को मुख्यम्ंत्री संबोधित करेंगे। कर्तव्य निर्वहन के लिए लाड़ली बहनों को शपथ दिलवाई जाएगी, जिससे वे दायित्व बोध के साथ अपने कार्य को व्यवस्थित रूप दे सकेंगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए इंदौर में स्थानीय प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
योजना के प्रति जिलों में उत्साह का वातावरण
मुख्यमंत्री चौहान को कलेक्टर्स द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति काफी उत्साह का वातावरण है। कार्यक्रम की जोर-शोर से तैयारी की जा रही हैं। बहनों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान को 101 फीट की विशाल राखी भेंट की जाएगी। स्वराज संस्थान के सहयोग से महिला स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी देने वाली चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी। लाड़ली बहना सम्मेलन में विभिन्न गतिविधियां भी होंगी। इंदौर में जानकी बैंड की प्रस्तुति, भगोरिया लोक नृत्य, अन्य जनजातीय लोक नृत्य प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा महिला स्व-सहायता समूह, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़ी बहनों की रचनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। चित्रकला और रंगोली की साज-सज्जा के साथ ही पिंक सायकिल रैली भी निकलेगी।

06 July, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे