Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान ने औबेदुल्लागंज के 250 स्कूली बच्चों के साथ पौध-रोपण किया

भोपाल : रविवार, जुलाई 9, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स, भोपाल स्थित उद्यान में आज बरगद, नीम, महुआ और करंज के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ आज रायसेन जिले के बच्चों ने पौध-रोपण किया। इनमें ब्राइट विद्यालय औबेदुल्लागंज, क्राइस्ट विद्या भवन, चाणक्य विद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर, औबेदुल्लागंज के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र-छात्राएँ शामिल हैं। बच्चों ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ फोटो खिंचवाए और सेल्फी भी ली। प्रसन्न और उत्साहित बच्चों ने कहा कि "हमारे मामा सबसे अच्छे।" बच्चे जनजाति संग्रहालय देखने भोपाल आए थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई शिक्षा नीति लागू की है। नीति में ऐसी गतिविधियों पर भी जोर दिया गया है, जिसमें बच्चे विद्यालय और किताबों से कुछ समय बाहर निकल कर विभिन्न संग्रहालय, स्मारक और प्राकृतिक मनोरम स्थल देखें, जिससे वे व्यावहारिक जीवन के साक्षी भी बनें।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ अन्य समाजसेवियों ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ आज योगेन्द्र कुमार, अरुण कुमार लोधी, नागेन्द्र शुक्ला, आशीष महावर, बालाघाट के कार्यकर्ता जितेन्द्र गौतम, रवीना गौतम, रवीन्द्र सोनवाले, राजेश रहंगडाले एवं छिंदवाड़ा के रामवतार दांगी, प्रदीप सिंह ठाकुर, चेतना रघुवंशी, अभिलाषा दांगी ने भी पौधे लगाए। पौध-रोपण करने वाले अन्य लोगों में बाला सैनी, यश अग्रवाल, विनोद नागर, नीलेश वैष्णव, रितिक सेन, जयप्रकाश शर्मा, अम्बर शर्मा, पूजा लोधी, नीतेश अरोरा और राजेश शर्मा आदि शामिल थे।

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से किडनी के रोग के लिए सहायता राशि प्राप्त करने वाली बबीता ने परिजन के साथ पौध-रोपण किया। बबीता ने उपचार के लिए मिली मदद से नया जीवन प्राप्त किया है। बबीता ने उपचार सहायता के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना।

09 July, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे