Hindi News Portal
भोपाल

मंत्री सारंग ने बहनों में वितरित किये लाड़ली बहना योजना के प्रमाण-पत्र

भोपाल : सोमवार, जुलाई 10,मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिये 10 तारीख सबसे ख़ास रही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संपूर्ण प्रदेश में एक करोड़ 25 लाख पात्र बहनों के खाते में 1-1 हजार रूपये की राशि अंतरित की। इसी कड़ी में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत 17 वार्डों में लाड़ली बहनों में योजना की हितग्राही बहनों में प्रमाण-पत्र वितरित किये। मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रदेश की बहनों के जीवन को समृद्ध बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। आने वाले समय में योजना की राशि में वृद्धि कर 3000 रूपये तक महिलाओं के खाते में डाले जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की जिंदगी में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है।
बहनों की आर्थिक स्मृद्धि का आधार बनीं लाडली बहना योजना
मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की बेटियों के साथ ही मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व के दशकों में जब गरीब के घर में बेटी का जन्म होता था तो माता-पिता के चेहरे पर मायूसी दिख जाती थी। साथ ही बेटी की परवरिश, पढ़ाई और विवाह की चिंता सताने लगती थी। गरीब वर्ग की इस व्यथा को दूर करने के लिये मुख्यमंत्री ने लाडली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना के साथ ही अनेक योजनाएं प्रारंभ की। मंत्री सारंग ने कहा कि लाडली बहना योजना बहनों की आर्थिक स्मृद्धि का आधार बनीं है।
बहनों ने किया मंत्री सारंग का स्वागत
नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों में लाड़ली बहना सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मंत्री सारंग के पहुँचने पर विभिन्न वर्गों की बहनों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर बहनों ने मंत्री सारंग को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी एवं पुष्पगुच्छ भी भेंट किये। सभी बहनें मंत्री सारंग के स्वागत के लिये बेहद उत्साहित नज़र आईं। योजना की लाभार्थी बहनों ने खाते में 1 हजार रूपये की राशि आने पर मुख्यमंत्री चौहान का आभार व्यक्त किया।

 

फ़ाइल  फोटो 

10 July, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे