Hindi News Portal
राजनीति

गरीब कल्याण एवं मजबूत संगठन तंत्र से सुनिश्चित होगी विराट विजय

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं हमारी ताकत है। बूथ स्तर तक हमारा संगठन तंत्र मजबूत है। सरकार की योजनाओं और संगठन तंत्र की मजबूती के आधार पर आने वाले चुनाव में हमारी प्रचंड विजय होगी। प्रेम, स्नेह और एकता के साथ अपनी-अपनी विधानसभा में विजय का संकल्प लेकर जुटें। यह बात पार्टी नेताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने संबोधित किया। बैठक का संचालन प्रदेश सरकार के गृह मंत्री व विधायक दल के सचेतक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया। बैठक में सभी विधायकों ने खडे होकर करतल ध्वनि के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर हम विजय हासिल करेंगे : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमसे कोई जीत नहीं सकता, क्योंकि हमारे पास गरीब कल्याण की योजनाओं की ताकत है। प्रदेश में जितने विकास के काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किए है, इतना किसी ने भी नहीं किए। उन्होंने कहा कि हम चुनावी समर में उतर चुके है। हमारा एक-एक मिनट अमूल्य है। सारे विधायक संकल्प लें कि जुनून और जी जान के साथ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जो योजनाएं चलायी है उससे हर घर को लाभ पहुंचा है। हितग्राहियों को पार्टी से जोडने के अभियान में जुटें। एक एक वोट पर काम करें और उनसे संपर्क और संवाद करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 जुलाई से 14 अगस्त के बीच विकास पर्व आयोजित होगा। इस दौरान प्रदेश भर में 2 लाख करोड से अधिक के विकास कार्यो के लोकार्पण व भूमिपूजन होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास अपार उपलब्धियां है। इन उपलब्धियों को जनता तक ले जाने की जिम्मेदारी आप लोगों की हैं। मुख्यमंत्री ने आगामी समय में होने वाले सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि विजय संकल्प के साथ मैदान में निकलो और अपने विरोधियों को दृढ़ता के साथ जवाब दो।
सर्वाधिक समय तक कोई मुख्यमंत्री रहा है तो वह शिवराज जी : मुरलीधर राव
पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जैसा सशक्त नेतृत्व है। सबसे अधिक लंबे समय तक कोई मुख्यमंत्री रहा है तो वह शिवराजजी है। विविधतापूर्ण राज्य में पार्टी में सर्वप्रिय बनाने और मजबूत करने का काम शिवराजजी ने किया है।
मुरलीधर राव ने कहा कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का इतिहास बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण भाजपा का मूलमंत्र है। इसे साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने देश और प्रदेश में किया है। मुरलीधर राव ने योजनाओं के लाभार्थियों को पार्टी से जोडने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 51 प्रतिशत वोट शेयर का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे पूरा करने में हितग्राहियों से संपर्क और संवाद करें। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार ने जो कार्यक्रम तय किए है उन्हें हर विधायक पूरी सक्रियता के साथ अपनी विधानसभा में नीचे स्तर तक ले जाने का काम करें।
संगठन तंत्र की मजबूती के साथ मैदान में उतरें : विष्णुदत्त शर्मा
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक हमारा मजबूत संगठन तंत्र तैयार है। इस मजबूती के आधार पर अपने विपक्षियों को करारा जवाब दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के रूप में हमारे पास सशक्त नेतृत्व है। नेतृत्व की ताकत और संगठन तंत्र की मजबूती के साथ हम चुनावी मैदान में जाएं। आने वाले दिनों में भाजपा के अभियान और कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। उसे नीचे तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक विधायक की है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव की दृष्टि से तैयारियें में जुटें और किस तरह अपना बूथ और मजबूत हो, इस दिशा में कार्ययोजना में जुट जाएं।
प्रबुद्धजनों से करें संपर्क, सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं : हितानंद
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम चुनावी समर में उतर चुके है और अब हमें मैदान में लडना है। केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर हम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण केन्द्रित कार्यक्रम में जुटे थे। प्रदेश सरकार के 18 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को हम घर घर पहुंचाएं। प्रबुद्धजनों से संपर्क कर कार्यकर्ताओं के साथ मंडल स्तर पर टिफिन पार्टी के आयोजन भी करें। उन्होंने कहा कि 20 से 30 जुलाई तक प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होंगे। जिसमें मुख्यंमत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता सम्मिलित होंगे। श्री हितानंद जी ने बताया कि सागर में बनने वाले संत रविदास जी के भव्य मंदिर को लेकर अनुसूचित जाति बाहुल्य विधानसभाओं से यात्राएं निकलेगी, जो एक मुठ्ठी मिट्टी, एक मुठ्ठी अनाज और जन एकत्र करेगी। यह यात्रा विधानसभा में प्रभावी हो, इसकी तैयारियों में जुटें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने 18 वर्षो में भूतो न भविष्यति काम किया है। हर विधानसभा में अनेक विकास कार्य है। इन विकास कार्यो का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो, इसके लिए अभियान के रूप में घर घर संपर्क और प्रचार प्रसार करें।
पार्टी नेताओं ने किया विधानसभा अध्यक्ष का किया स्वागत
बैठक में मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं अन्य वरिष्ठ विधायकों ने विधानसभा सत्रों के सफल संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष  गिरीश गौतम का पुष्पमाला और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

12 July, 2023

जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी ‘ट्विटर बबुआ’ को बताया, उन्होंने कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है।
झूठ की दुकान है कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी 70 सालों तक अड़ंगे लगाए, गरीबी दूर नहीं कर पाए, अब जनता से झूठ बोल रहे हैं; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया
शिवराज सिंह चौहान ने आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ से पहले चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
मैं सौभाग्यशाली भाई हूं बहनें पसीने की कमाई मुझे चुनाव लड़ने दे रही हैं अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा ; शिवराज
भोपाल में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ अमानवीय कृत्य मप्र को शर्मसार करने वाली घटना-मुकेश नायक
दोषी को कठोर दंड दिया जाए, और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान ना किया जाए।
टीवी सीरियल अनुपमा’ की मशूहर अभिनेत्री रुपाली गांगुली BJP में शामिल ।
PM मोदी के बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करूंगी