Hindi News Portal
धर्म

आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने

आज तिथि– एकादशी , कृष्ण पक्ष, आषाढ/श्रावण वार—गुरुवार ,दिनाक---13/07/2023
दिशा शूल ज्ञान---दक्षिण
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा केशर खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll

मेष राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका ध्यान केवल और केवल अपने काम के प्रति रहेगा, इसके लिए आप कठोर परिश्रम भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आप ज्यादा लोगों से जुड़े रहेंगे, लेकिन कुछ समय के लिए आप अकेलापन भी महसूस कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों से किसी कार्य आपको सहायता प्राप्त हो सकता है।
वृष राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता दूसरो को प्रभावित करेगी जिससे आपको फायदा होगा। यह दिन दोस्तों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने खर्चों पर थोड़ी नजर रखें। कोई अनजाना डर जो मन में चल रहा था वो आज अपने दोस्त से शेयर करने से दूर हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज आपके सामने कई तरह के काम होंगे हर काम चतुराई से करें।
मिथुन राशि- आज आपका दिन बेहतरीन है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से किसी दोस्त से चल रही अनबन आज अनबन दूर हो जाएगी। ऑफिस में आज आपके कार्यों की तारीफ होगी। आज के दिन कॉन्फिडेंस से भरे रहेंगे। आज जो जिम्मेदारी आपको मिलेगी उसे पूरा करने में सफल होंगे
कर्क राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ शाम को डिनर पर जा सकते हैं। आज स्टूडेंट्स किसी विषय में अपने भाई की मदद ले सकते हैं, जिससे उन्हें काफी हेल्प मिलेगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। संतान की सफलता से आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा आज ज्यादा लाभ होगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होने वाला है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे कार्य को आसानी से पूरा करने में सफल होंगे।
कन्या राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव होंगे। आज आपको अफवाहों से बचकर रहने की जरूरत है। आज आप अपने-आपको फिट रखने के लिए अपना डाईट प्लान बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी, लोग आपको बधाई देंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। जीवनसाथी पहले किया हुआ वादा आज पूरा करेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी।
तुला राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा करने का प्लान बनाएंगे। सकारात्मक सोच व संतुलित दृष्टिकोण से आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों को मन चाही सफलता पाने के लिए द्ग&ह्लह्म्ड्ड मेहनत करनी पड़ सकती है, आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार संबंधी समस्याओं का निवारण हो सकता है, कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें, इसके बारे में अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। दोस्तों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। साथ में छोटी सी पार्टी का आयोजन करेंगे। आज आप जिस भी कार्य को आत्मविश्वास के साथ शुरू करेंगे उसे पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे।
धनु राशि- आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। किसी घरेलू समस्या को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बात करेंगे। आज हर काम समय पर पूर्ण होने से आनंद का अनुभव होगा। आज अचानक धन आने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
मकर राशि- आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। आज आपको आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। आज आपके घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। जमीन संबंधी कार्य में पैसा लगाने से फायदा मिल सकता है। कामकाज में भी उत्साह बने रहने के संकेत हैं।
कुंभ राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपके आय में वृद्धि होगी जिससे आप अपना बैंक-बैलेंस बढ़ाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका पराक्रम देखकर लोगों को हैरानी होगी। आप आपका पूरा फोकस अपने कार्यों को पूरा करने पर रहेगा। ऑफिस के कार्य से आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा सफल रहेगी। पिता व गुरुजनों से सम्मान प्राप्त होगा।
मीन राशि- आज आपका दिन आपके लिए बेहद ख़ास पल लेकर आया है। भाई व माता से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करने में सफल होंगे। कार्यों में आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी का काम कर रहे लोगों को आज किसी प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिलेगा।

13 July, 2023

मध्य प्रदेश मै जमीन की खुदाई में 1 हजार साल पुरानी विष्णु भगवान की 9 मूर्तियां मिली
गांव में कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था।
चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड बनाया
पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था
अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.