Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान की घोषणा राज्य के कर्मचारियों को केन्द्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा

भोपाल : 14 जुलाई राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अब केंद्रीय कर्मचारियों के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इस बात की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को कर दी। राज्य के कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से मिलेगा और जुलाई माह के वेतन के साथ इसकी शुरुआत हो जाएगी, जो कि अगस्त में मिलेगा। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के इस फैसले से प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारी लाभान्वि त होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक अन्य बड़ा निर्णय करते हुए उन्होने आगे कहा कि हमने यह फैसला भी किया है कि जिन कर्मचारियों ने एक जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में यह बात कही।

14 July, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे