Hindi News Portal
विदेश

पीएम मोदी फ्रांस का, सर्वोच्च पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने

नई दिल्ली 14 जुलाई ,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। वह यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पुरस्कार समारोह पेरिस के एलिसी पैलेस में हुआ।
मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, एलिसी पैलेस में मेरी मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मैक्रों को धन्यवाद। ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। अतीत में लीजन ऑफ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों ने प्राप्त किया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, किंग चार्ल्स तृतीय, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली और कई अन्य शामिल हैं।
फ्रांस द्वारा दिया यह सम्मान पीएम मोदी को विभिन्न देशों द्वारा दिए गए शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों और सम्मानों की श्रृंखला में एक और सम्मान है। इनमें जून 2023 में मिस्र द्वारा 'ऑर्डर ऑफ द नाइलÓ, मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी द्वारा 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहूÓ, मई 2023 में फिजी द्वारा 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजीÓ, मई 2023 में पलाऊ गणराज्य द्वारा 'एबाकलÓ अवार्ड शामिल हैं। वर्ष 2021 में भूटान द्वारा 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपोÓ, 2020 में अमेरिकी सरकार द्वारा 'लीजन ऑफ मेरिटÓ, 2019 में बहरीन द्वारा 'किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसांÓ, 2019 में मालदीव द्वारा 'ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीनÓ, 2019 में रूस द्वारा 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयूÓ पुरस्कार , 2019 में यूएई द्वारा 'ऑर्डर ऑफ जायदÓ अवॉर्ड, 2018 में 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीनÓ अवॉर्ड, 2016 में अफगानिस्तान द्वारा 'स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खानÓ और 2016 में सउदी अरब द्वारा 'ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊदÓ शामिल हैं।
00

15 July, 2023

कनाडा में 3 भारतीय गिरफ्तार, खालिस्तानी अलगाववादी निज्जर की हत्या से संबंध
निज्जर की हत्या का काम भारत सरकार ने सौंपा था
कंगाली की राह पर पाकिस्तान, एक करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं ; वर्ल्ड बैंक ने जारी की रिपोर्ट
आर्थिक वृद्धि मामूली 1.8 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान है।
रूस में फिर राष्ट्रपित बनने की ओर अग्रसर पुतिन ने नागरिकों को धन्यवाद दिया , कहा कि रूस बनेगा मजबूत
यूक्रेन युद्ध में भाग ले रहे सैनिकों के प्रति आभार भी जताया।
शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री चुने गए
गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए शहबाज का समर्थन किया
ईरानी सेना ने पाकिस्तान में जैश अल-अदल आतंकवादी समूह के कमांडर को मार गिराया
एक-दूसरे के क्षेत्रों पर हवाई हमले के एक महीने बाद हुई है