Hindi News Portal
भोपाल

कलेक्टर बाँध और नदियों के जल-स्तर की सतत निगरानी करें -मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : 22जुलाई ;मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व में अभी तक हुई गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की शुक्रवार देर रात वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिलेवार समीक्षा कर मैदानी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बारिश के मौसम में बाँध, नदियों और नालों के जल-स्तर की सतत निगरानी का कार्य जारी रहे। मौसम विभाग से समन्वय कर मौसम रिपोर्ट लेकर बाढ़ की स्थिति का आंकलन कर बचाव की कार्य-योजना बनाये। बारिश के मौसम में सड़कों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दें। जहाँ सड़कों की मरम्मत की जरूरत है वहाँ तत्परता से मरम्मत कार्य भी करवाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कलेक्टर सुनिश्चित करें कि खनिज मद के कार्य समय पर प्रारंभ हो जाये।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी कलेक्टर यह सुनिश्चत करें कि जिन जिलों में मूंग की खरीदी चल रही है वहाँ किसानों को कोई दिक्कत न हो। मूंग खरीदी कार्य को पूरी गंभीरता से लिया जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार का गतिरोध न हो। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 32 जिलों में मूंग एवं उड़द के उपार्जन का कार्य प्रगति पर है। किसानों को समय पर राशि का भुगतान किया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 फाईल फोटो 

22 July, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे