Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान 23 जुलाई को विकास पर्व सीहोर जिले को 133 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे |

भोपाल : 22जुलाई ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास पर्व अंतर्गत 23 जुलाई को सीहोर जिले के भैरून्दा जनपद के ग्राम चकल्दी और गोपालपुर में 133 करोड़ 49 लाख 60 हजार रूपये के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। ग्राम गोपालपुर में 52 करोड़ 5 लाख 56 हजार रूपये और चकल्दी में 81 करोड़ 44 लाख 4 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण होगा
मुख्यमंत्री चौहान ग्राम चकल्दी में मुख्यमंत्री मेगा हेल्थ केम्प का अवलोकन भी करेंगे। केम्प में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और पेथालॉजी जाँच के साथ नि:शुल्क दवाएँ दी जायेंगी। गंभीर बीमारी की स्थिति में जिला चिकित्सालय भेजा जायेगा। केम्प में 40 से अधिक स्टॉल लगाये जा रहे हैं, जिनमें आयुष्मान कार्ड वितरण, पूछताछ कक्ष, पंजीयन, विभिन्न रोगों की जाँच, पेथालॉजी, एक्स-रे, रेडियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट, जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, दंत रोग उपचार से संबंधित स्टॉल आदि शामिल हैं। केम्प में भोपाल के अनेक निजी अस्पतालों के चिकित्सकों सहित टाटा कैंसर अस्पताल के विशेषज्ञ भी नि:शुल्क इलाज करेंगे।

22 July, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे