Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान ने लोकमान्य तिलक और शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर नमन किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान समाज सुधारक, विचारक और स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक तथा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने तिलक का स्मरण करते हुए कहा कि उनके ओजस्वी और पुण्य विचार हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए कर प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का स्मरण करते हुए कहा कि उनके अद्भुत शौर्य, त्याग और बलिदान के लिए भारतवासी सदैव ऋणी रहेंगे।
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री चौहान ने लिंक रोड क्रमांक-2 स्थित गीतांजलि चौराहा पर आयोजित एक कार्यक्रम में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

 

23 July, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे