Hindi News Portal
देश

महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है: मोदी

नई दिल्ली 02 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए वित्त और विश्व बाजारों तथा आपूर्ति श्रृंखला तक पहुंच बनाने के आह्वान करते हुए बुधवार को कहा कि जब जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है। मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में ‘महिला सशक्तिकरण पर जी-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए एक स्तरीय मंच बनाने की आवश्यकता पर बल दिया, जहां उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाएं आदर्श बन जाएं।
उन्होंने कहा कि उन बाधाओं को दूर किया जाना चाहिए जो बाजारों, वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं और किफायती वित्त तक उनकी पहुंच को रोकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के देखभाल और घरेलू काम के बोझ को एक ही समय में उचित रूप से समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत, ‘महिला सशक्तिकरण’ पर एक नया कार्य समूह स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कह कि जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है। उनका आर्थिक सशक्तिकरण विकास को बढ़ावा देता है और शिक्षा तक उनकी पहुंच वैश्विक प्रगति को गति देती है।
उन्होंने कहा कि उनका नेतृत्व समावेशिता को बढ़ावा देता है और उनकी आवाज सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री ने ग्रामीण कृषि परिवारों की रीढ़ और छोटे व्यापारियों तथा दुकानदारों के रूप में महिलाओं की भूमिकाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के नवीन समाधानों की कुंजी महिलाओं के पास है। मोदी ने भारत में महिला उद्यमियों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि महिला उद्यमी वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि दशकों पहले, 1959 में मुंबई में सात गुजराती महिलाएं एक ऐतिहासिक सहकारी आंदोलन – श्री महिला गृह उद्योग बनाने के लिए एक साथ आईं, जिसने लाखों महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन को बदल दिया है।

02 August, 2023

चुनाव की बीच अमित शाह का बड़ा ऐलान अंतिम चरण से पहले CAA के तहत जारी होगी पहली नागरिकता
शरणार्थियों को भारत की नागरिकता पाने के लिए आवेदन करना होगा
झारखंड को भ्रष्टाचार और जंगल राज की आग में झोंकने वालों को सजा देने के लिए जनता हमें आशीर्वाद दे - पीएम मोदी
भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा की जीत के लिए वोट मांगे।
रायबरेली मै राहुल गांधी ने सोनिया और प्रियंका गांधी के साथ अपना नामांकन दाखिल किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रॉबर्ट वाड्रा और बडी संख्या मै समर्थक भी मौजूद रहे
आम तौर पर गैर-जमानती वारंट जारी नहीं किये जा सकते : सुप्रीम कोर्ट
किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को तब तक प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए
चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले चुनाव स्टाफ पर एफआईआर दर्ज होगी - जिला चुनाव अधिकारी
धारा 134 अधीन एफआईआर और विभागीय कार्रवाई को लेकर फटकार लगाई