Hindi News Portal
धर्म

आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने

आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि ,द्वितीया,वार-मंगलवार ,दिनाक-08/08/2023
मेष राशि:आज का दिन ठीक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा, वह ऑनलाइन शॉपिंग में समय बिता सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कम्पनी में जॉब के लिए आपको कॉल आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग सहायता करेंगे। इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज खरीद सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। किसी कोर्ट केस का फैसला
वृष राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके चंचल स्वाभाव के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। बेहतर होगा आप बड़ों की राय को सुनें और उनको मानें। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहे तो थोड़ा रुक जाएं। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। माता के साथ धार्मिक स्थल पर जाएंगे।
मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, पुराने किए गए कार्यो की प्रशंसा होगी। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
कर्क राशि:आज आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पुराना रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खाएं, फायदा मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपके सारे काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं। लवमेट्स आज कहीं घूमने जाएंगे। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी प्रसन्न होने की वजह देंगे। नन्हे मेहमान के आने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सभी सदस्यों मिलकर आज मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठाएंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके व्यापार में वृद्धि होने के योग बने हुए है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। भाई-बहन के साथ गेम खेलने का प्लान करेंगे।
तुला राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। बिजनेस में अचानक कहीं से धन लाभ होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। कोई भी काम माता-पिता का आर्शीवाद लेकर शुरू करेंगे, तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। जरूरतमंद की मदद करेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, समाज में आपका नाम होगा। किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें ,अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है
वृश्चिक राशि:आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नई जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए है। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी।
धनु राशि:आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। किसी कार्य को पूरा करने के लिए आसपास के कई लोग आपको सलाह देंगे। जीवनसाथी पर भरोसा बनाएं रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत के लिहाज से आज आप ठीक रहेंगे। कई दिनों से चल रही कोई पारिवारिक समस्या समाप्त होगी, घर में खुशहाली बनी आएगी।
मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में आ रहे उतार-चढ़ाव से आज आप निपटने में सक्षम होंगे। लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा टाइम बितेगा। माता-पिता बच्चों को कोई अच्छी सलाह भी दे सकते हैं। छात्रों को आज ऑनलाईन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा।
कुंभ राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी लेकिन आप इनका डटकर मुकाबला करने में सफल होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। करियर संबंधी चुनाव करने के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। सेहत के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
मीन राशि:आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नती के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में कार्यशीलता के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले से चल रही किसी दोस्त से अनबन आज समाप्त हो जाएंगी। परिवारवालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का प्लान बना सकते हैं। आपके जीवन में चल रही सारी समस्याओं का हल निकल जाएगा।

08 August, 2023

मध्य प्रदेश मै जमीन की खुदाई में 1 हजार साल पुरानी विष्णु भगवान की 9 मूर्तियां मिली
गांव में कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था।
चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड बनाया
पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था
अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.