Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी और वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

भोपाल : 16 अगस्त ; ,मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शौर्य स्मारक चौराहे के पास पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा,चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर और महापौर मालती राय, सुमित पचौरी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. श्री वाजपेयी के योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासियों के मन में स्व. श्री वाजपेयी के प्रति सम्मान रहा है। कोई उनसे सहमत हो या असहमत, सभी उनके लिए उमड़ पड़ते थे। उनका जीवन बेदाग रहा। प्रतिपक्ष के नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत माता की यादगार सेवा की। स्व. श्री वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी शक्तिशाली और वैभवशाली भारत के निर्माण में लगे हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने संत रामकृष्ण परमहंस की पुण्य-तिथि पर उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्वामी विवेकानंद जैसे व्यक्तित्व को गढ़ा। मुख्यमंत्री ने रानी अवंती बाई की जयंती पर आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। मुख्यमंत्री ने माता मंदिर स्थित अवंती बाई चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

16 August, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे