Hindi News Portal
भोपाल

25 अगस्त को शासकीय शालाओं के विद्यार्थी का शैक्षिक ओलम्पियाड

भोपाल 18 अगस्त ; प्रदेश के समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में सत्र 2023-24 में अध्यनरत कक्षा 2 से 8 के विद्यार्थियों के लिए जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड का आयोजन आगामी 25 अगस्त 2023 को आयोजित किया जा रहा है।
कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड 02 चरणों (जन-शिक्षा केन्द्र स्तरीय एवं जिला स्तरीय) में होगा। शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड एवं तथा माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 6 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड परीक्षाओं का आयोजन होगा।
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने बताया कि इस ओलम्पियाड में कक्षा दूसरी से लेकर आठवीं तक की प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थी ओ.एम.आर. शीट पर प्रश्न हल करेंगे। यह व्यवस्था राज्य शिक्षा केन्द्र ने विगत वर्ष से प्रारंभ की है। जिससे बच्चों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये बाल्यकाल से ही अनुभव प्राप्त होगा।शैक्षिक ओलम्पियाड़ में कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थयों के लिए अंग्रेजी, हिन्दी एवं गणित विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी। कक्षा चौथी और पाँचवीं के विद्यार्थी अंग्रेजी, हिन्दी, गणित एवं पर्यावरण अध्ययन विषय के प्रश्न हल करेंगे। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित के साथ ही सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता भी ओलम्पियाड़ के दौरान आयोजित होगी।प्राथमिक स्तर के ओलम्पियाड़ एवं में प्रत्येक शासकीय प्राथमिक विद्यालय से कक्षा 2 से 5 तक की प्रत्येक कक्षा से 02-02 विद्यार्थी अर्थात् एक विद्यालय से कुल 08 विद्यार्थी जन-शिक्षा केन्द्र स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।
माध्यमिक स्तर के लिये प्रत्येक शासकीय माध्यमिक विद्यालय से जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय ओलम्पियाड़ परीक्षा में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों की संख्या का निर्धारण उस शाला के नामांकन के आधार पर निम्नानुसार होगी-जन-शिक्षा केन्द्र स्तर पर कक्षा 2 एवं 3 के विद्यार्थियों के लिए 01 प्रश्न पत्र होगा जिसमें अंग्रेजी (20 प्रश्न), हिन्दी (15 प्रश्न) एवं गणित (15 प्रश्न) इस प्रकार तीनों विषयों के कुल 50 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।वहीं कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों के लिए भी 01 प्रश्न पत्र होगा जिसमें अंग्रेजी (20 प्रश्न), हिन्दी (10 प्रश्न), गणित (10 प्रश्न) एवं पर्यावरण (10 प्रश्न) इस प्रकार चार विषयों के कुल 50 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।कक्षा 6 से 8 के लिए भी एक ही प्रश्न पत्र होगा। जिसमें में छ: विषय क्रमश: हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित एवं प्रश्न मंच (सामान्य ज्ञान), प्रत्येक विषय के पृथक्-पृथक् 20-20 प्रश्न सहित कुल 120 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।प्रत्येक जन-शिक्षा केन्द्र से कक्षा 2 एवं 3 के तीनों विषयों (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित) के 04-04 टॉपर विद्यार्थी तथा कक्षा 4 एवं 5 से चारों विषयों (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित पर्यावरण) के टॉपर 04-04 विद्यार्थी अर्थात् प्रत्येक जन-शिक्षा केन्द्र से कक्षा 2-5 के कुल 28 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।कक्षा 6 से 8 के तहत जन-शिक्षा केन्द्र स्तर से सर्वाधिक अंको के आधार पर प्रत्येक विषय से 04-04 विद्यार्थियों के रुप में एक जन-शिक्षा केन्द्र से कुल 24 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।
ओलम्पियाड के सुचारू संचालन तथा पर्यवेक्षण के लिये राज्य स्तर से जिला प्रभारी अधिकारी भी जिला मुख्यालयों में उपस्थित रहेंगे। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने इस शैक्षिक ओलम्पियाड़ परीक्षा हेतु जन शिक्षा केन्द्रों पर सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिये सफलता पूर्वक कार्य संपादन के लिये जिला कलेक्टर्स को पत्र के माध्यम से लेख किया है।

18 August, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे