Hindi News Portal
भोपाल

कांग्रेस की सरकार में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य का तमगा मिला: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

भोपाल,20 अगस्त ; राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिवराज सरकार के 20 साल (2003-2023) का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। इसी कार्यक्रम में शाह द्वारा 'गरीब कल्याण महाअभियान की भी शुरुआत की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गरीब कल्याण महाअभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक दौर था मध्यप्रदेश में जब मध्यप्रदेश बीमारू राज्य कहा जाता था। ग्वालियर चंबल में शाम के पांच बजे निकलना मुश्किल हो जाता था। उस बीमारू राज्य के तमगा से मुक्ति मिली है। डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए आयाम गढ़े हैं। देश की जीडीपी में हमारा योगदान पहले 3.6 प्रतिशत था। आज 4.8 फीसदी है। हम तेज गति से आगे बढ़े है। सड़कों का जाल हो, सिंचाई में जो चमत्कार हुआ है मुझे कहने की आवश्कता नहीं है। 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास को नई गति और दिशा मिली है। 2003 तक केवल 23 हजार करोड़ का बजट था। उसके एक लाख करोड़ करने में 2012 आ गए। हम 2020-21 में 3 लाख 14 हजार करोड़ का पार किया है।
पीएम मोदी ने एमपी की प्रगति और विकास में सहयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब 122-123 आवास मिलने लगे हैं। महिला सशक्तिकरण हुआ। आजादी के अमृतकाल में 2047 तक पीएम मोदी ने जो देश को दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है उसे पूरा करने में एमपी कोई कसर नहीं छोड़ेगा। हम एमपी को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे।
मध्यप्रदेश राज्य का गठन 1956 में हुआ। विंध्य प्रदेश, भोपाल स्टेट में कांग्रेस का शासन था। 53 वर्ष कांग्रेस का शासन था। आज जो लोग दावा कर रहे हैं उन्हें सबसे पहले 53 साल के विकास कार्य की रिपोर्ट रखनी चाहिए। 1980 के दशक में आशीष बोस ने राजीव गांधी को एक पेपर प्रस्तुत किया था, जिसमें बीमारू शब्द का जिक्र किया था। बीमारू राज्य का शब्द प्रयोग चार राज्यों के पहले अक्षरों से लिया गया था। जो कि मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तरप्रदेश से लिया गया था। सभी सर्वेक्षणों ने भी इन राज्यों को भारत की ग्रोथ में बाधा को वर्णित किया गया था। बंटाधार सरकार को हटाकर प्रदेश के लोगों ने ऐतिहासिक निर्णय लिया था। शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बीमारू राज्य से मुक्ति दिलाने का काम किया है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने का भी काम किया गया है।
हर दृष्टि से एक आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने का काम किया गया है। एमपी को देश के सबसे विकसित राज्य की श्रेणी में रखने और संपूर्ण आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हम काम करेंगे। जिसे बंटाधार कहा जाता था वो आज विकसित है। आज समृद्ध और खुशहाल राज्य की श्रेणी में एमपी शामिल है। बुंदेलखंड से लेकर बघेलखंड तक, विंध्य से लेकर मालवा तक और भोपाल से लेकर प्रदेश की हर चौपाल तक खुशहाली पहुंचाने का काम भाजपा ने किया है। 10 साल से डबल इंजन की सरकार है। मोदी ने एमपी को मन खोलकर दिया है। यहां की जनता ने भी झोलियां भर-भरकर वोटें देकर जिताया है। मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं एक सीट की कमी है। 2024 में एमपी की जनता इसे भी पूरा कर दूंगी।
मोदी के नेतृत्व में यहां शिवराज सिंह ने हर योजना को नीचे पहुंचाया है। हम इस नींव पर एक बहुत बड़ी इमारत खड़ी करने जा रहे हैं। 14 करोड़ लोग, यानी 10 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके है। मोदी को गरीब, गरीब कल्याण का पुरोधा मानते हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में प्रगति की है। शिवराज सिंह के नेतृत्व में ढेर सारे परिवर्तन हुए है। बंटाधार और कमलनाथ इन चीजों का जवाब दें। 3 लाख 14 हजार के बजट पर हमने पहुंचाया है। इसका जवाब कमलनाथ दें।
प्रति व्यक्ति आय जो राज्य के विकास के लिए होती है। आप 11 हजार 700 रुपये छोड़ कर गए थे। भाजपा ने एक लाख 40 हजार रुपये किया है। मोदी और शिवराज की जोड़ी ने एमपी को यहां तक पहुंचाया है। पहले जो सड़क थी, गड्ढे में सड़क थी, कि सड़क में गड्ढे में थे। इसकी जगह अब पांच लाख 10 हजार किमी सड़कें यहां बनाई गई हैं। आठ गुना से ज्यादा सड़कें बनी हैं। विकास दर साढ़े छह गुना बढ़ी है। एमएसपी की बात करते हैं कमलनाथ मैं बताना चाहता हूं। जब बंटाधार छोड़कर गए थे। तब गेहूं की एमएसपी 4 लाख 38 हजार टन थी आज 70 लाख 96 हजार मैट्रिक टन पर पहुंच गई है। आईआईटी की संख्या आज 1014 है। पर्यटकों की संख्या 64 लाख थी अब 9 करोड़ को पार कर गई है। मैं कांग्रेस के नेताओं का अव्हान करना चाहता हूं। आप एमपी की जनता को गुमराह करना बंद कीजिए और 50 सालों का रिपोर्ट कार्ड लेकर आइए। कांग्रेस ने क्या दिया एमपी को। आंकड़े लेकर एमपी की जनता के सामने आइए। आप नही आएंगे इसलिए मैं आपके सामने आया हूं।
मोदी ने योजनाएं बनाने में कमी नहीं छोड़ी और किसी तरह की कटौती नहीं की है। पहले टुकड़े में विकास होता था। पहले 25 हजार शौचालय बनाने थे अब हर घर में शौचालय है। हर गरीब के घर में गैस सिलेंडर पहुंचना चाहिए। हमारे पीएम मोदी ने संपूर्ण विकास किया है इसलिए उन्हें बार-बार जनादेश प्राप्त होता है। पांच वित्तीय वर्षो में हमने 72 हजार किमी सड़कों की लंबाई बढ़ाई है। इधर उधर की बात मत कीजिए। एमपी काफिला क्यों लूटा इसका जवाब दीजिए। सबसे बड़ा सौर्य ऊर्जा प्लांट खंडवा में बन रहा है। ओंकारेश्वर में अद्वैत वेदांत संस्थान बन रहा है।
मध्यप्रदेश की उपलब्धियों को देखें तो प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। सड़कों बनी हैं। सिंचाई क्षमता करोड़ों गरीब किसानों के लिए लाभ है। 46 लाख बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला है। उज्जैन में महाकाल महालोक बना है। भोपाल इंदौर में मेट्रो रेल शुरू की है। मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में शुरू की है। पेसा कानून बनाया है। हमने स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय शुरू किया है। अमृत सरोवर का निर्माण किया

है। 15 माह की सरकार में कांग्रेस ने क्या किया। इसका बंटाधार और कमलनाथ को जवाब देना चाहिए। गरीब कल्याण के पूरे मूवमेंट को लगड़ा और अपाहिज कर दिया। 600 करोड़ के इफ्को घोटाले में वे जुड़े हुए है। 800 से ज्यादा ट्रांसफर कर के ट्रांसफर इंडस्ट्री लगाने का काम किया।
मोदी के नेतृत्व में आज भारत कई क्षेत्रों में नंबर 1 पर पहुंच गया है। आप सब के माध्यम से मैं 9 करोड़ की आबादी से आपके आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूं। यहां गांव कस्बे तक हमारा संगठन फैला है। ये भी आपके आशीर्वाद के बगैर संभव नहीं है। अमित शाह ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार के 24 घोटाले गिनाएं और कांग्रेस से जवाब मांगा। भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। शाह ने कहा की प्रदेश की जनता को निर्णय लेना है कि देश को विकसित होने वाली सूची में शामिल होना है या घोटाले वाली सूची में शामिल होना है। मैं प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि आप मोदी की महान विकास यात्रा में सहयोग करें। हम चाहते है की चुनाव विकाश और गरीब कल्याण के मुद्दे पर हो।

गरीब कल्याण महाअभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में 20 वर्षों की उपलब्धियों की लघु फिल्म दिखाई गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में किए गए विकास कार्यों की जानकारी फिल्म के माध्यम से दी गई।

दिग्विजय सिंह के कार्यकाल 2001 और 2002 में सड़कों की बदहाली, बिजली कटौती और सिमी नेटवर्क और नक्सलवाद की समस्या और शिवराज सरकार के कार्यकाल और योजनाओं की उपलब्धि पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। इसमें सड़कों के नेटवर्क, सिमी और नक्सलवाद का सफाया, लाडली लक्ष्मी, किसानों का फसल बीमा योजना समेत कर काम गिनाए गए। इसके साथ ही केंद्र सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल पर भी आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

20 August, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे