Hindi News Portal
भोपाल

चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरते ही खुशी में झूमे लोग, सीएम और केंद्र मंत्रीयो ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

भोपाल ,23 अगस्त ; चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश से हुई तबाही के बीच लोगों में चंद्रयान-3 को लेकर खासा उत्साह देखा गया। लोग विभिन्न माध्यमों से लैंडर की लैंडिंग को लेकर पल-पल की जानकारी लेते रहे। लोगों ने टीवी व मोबाइल फोन पर चंद्रयान-3 के एलएम की लाइव लैंडिंग देखी। कई लोग सफल लैंडिंग की उम्मीद लिए टीवी से चिपके रहे। आखिरकार जब लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा, तो लोग खुशी में झूम उठे। लोगों ने चेहरों पर मुस्कान के साथ तालियों बजाकर चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की खुशी जाहिर की। मालरोड पर कई लोगों ने मिशन को टीवी शो रूम में लाइव देखा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी जश्न
भाजपा मुख्यालय चंद्रयान-3 मिशन को प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ,केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्ण्व नेरेन्द्र सिंह तोमर और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयग्रीय ने चन्द्रयान की सफलता के लिये वैज्ञानिको और देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि नये भारत के अंतरिक्ष मै एक नई उडान दिखाई देता है । नये भारत ने दुनिया का नैतृत्व करने का प्रधानम्ंत्री ने शुरुआत की है आज एक माइल स्टोन किया है । देश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने देखा। इस दौरान भाजपा मुख्यालय भारत माता की जय नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारे ल्गाये । और अतिश बाजी कर तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर और तिरंगा फहराकर भारत की इस विजय का जश्न मनाया।
सीएम ने चंद्रयान के सफल लैंडिंग पर वैज्ञानिकों को दी बधाई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम करते हुए इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों, इंजीनियर्स और इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि हमने चाँद को छू लिया। यह पल इतिहास के पन्नों में अमर हो गया है।

 

23 August, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे