Hindi News Portal
राजनीति

भाजपा के विकास और काम का हिसाब जन आशीर्वाद यात्राएं जन-जन तक पहुंचाएंगी : नरेंद्रसिंह तोमर

भोपाल। 28 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी विकास और जनकल्याण के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाला दल है। चुनाव सामने है और ऐसे में भारतीय जनता पार्टी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने काम का लेखा-जोखा जनता के सामने रखना चाहती है। इसी उद्देश्य से पार्टी पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकालने जा रही है, जो प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा से गुजरेंगी और भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में हुए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास को जनता तक पहुंचाएंगी। यह बात केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्रसिंह तोमर एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया को यात्राओं के संबंध में जानकारी देते हुए कही। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सिंह मंचासीन रहे।
केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्रसिंह तोमर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि 2003 से पहले मध्यप्रदेश किस दुरावस्था में था। उसके बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और उस सरकार ने प्रदेश की स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन किया। केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है, जिसके परिणाम दिखाई देने लगे हैं। एक जमाने में जब खेती की बात होती थी, तो पंजाब और हरियाणा की ही चर्चा होती थी। लेकिन अब प्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी और बिजली मिल रही है। सरकार की किसान हितैषी नीतियों और किसानों के परिश्रम से प्रदेश में कृषि का विकास हुआ और आज मध्यप्रदेश लगातार कृषि कर्मण अवार्ड जीत रहा है। गरीबों के लिए शिक्षा के अवसर, रहने के लिए घर और अच्छा वातावरण मिल रहा है। सरकार ऐसी योजनाओं पर काम कर रही है, जिनसे उनका जीवन आसान हो। इसके परिणाम उनके जीवन स्तर में हो रहे बदलाव के रूप में दिखाई दे रहे हैं। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में लाडली बहना योजना पूरे प्रदेश में लोकप्रिय हो रही है। प्रदेश सरकार ने कई युवाओं को सरकारी रोजगार उपलब्ध कराए हैं और सीखो कमाओ योजना के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जा रहा है। श्री तोमर ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण पाने वाले युवा देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर से लेकर शीर्ष तक काम कर रही है। मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया गया और विधानसभा सम्मेलन भी आयोजित किए गए। इसके उपरांत जन आशीर्वाद यात्राओं एवं कार्यकर्ता महाकुंभ का कार्यक्रम है, जो कार्यकर्ताओं के सहयोग और परिश्रम से सफल होंगे। तोमर ने कहा कि हमारे विरोधी दलों के पास न मुद्दे हैं और न उपलब्धियां हैं। इसलिए वे राजनीति को हल्का करने का प्रयास कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश में सर्वांगीण विकास की सोच से काम किया और हमें गर्व है कि प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। जन आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से हम इसी विकास को सामने रखकर जनता से आशीर्वाद और समर्थन मांगेंगे ताकि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बने और पार्टी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दे सके।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयासों से गरीबों के कल्याण का कार्य कर रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण से जन कल्याण और प्रदेश की प्रगति तक की अविरल यात्रा तय की है। इस विकास यात्रा का सार और परिणाम जनता के समक्ष रखने तथा गरीब कल्याण योजनाओं के प्रति जनता के विचार जानने के लिए भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश जन आशीर्वाद यात्रा ला रही है। ये यात्राएं ‘‘फिर इस बार- भाजपा की सरकार’’ के ध्येय वाक्य के साथ निकलेंगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो काम किये हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाकर जनता का आशीर्वाद मांगेगी। शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हमारा नेतृत्व जन आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से हर विधानसभा तक पहुंचे। कोई विधानसभा न छूटे, इसके लिए इस बार पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही हैं।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के लिए प्रदेश स्तर पर 8 लोगों की टोली बनाई गई है, जिसमें यात्रा के प्रदेश संयोजक, प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह के साथ सभी सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राएं विंध्य, महाकौशल, मालवा, ग्वालियर चंबल एवं बुन्देलखण्ड से निकलेंगी। पहली यात्रा विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट से 3 सितम्बर को कामतानाथ जी का आशीर्वाद लेकर शुरू होगी, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी करेंगे। यह यात्रा निवाड़ी से होते हुए भोपाल पहुंचेगी। जिसके संयोजक सांसद गणेश सिंह एवं सह संयोजक, प्रदेश शासन के मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह हैं। यह यात्रा 12 जिलों के 48 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 44, रथ सभाएं 100 और स्वागत स्थान 311 रहेगी। यह यात्रा 19 दिन में 2343 कि.मी. का सफर तय करेगी।
दूसरी यात्रा महाकौशल के मंडला से 5 सितम्बर को प्रारंभ होगी जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी करेंगे। यह यात्रा जबलपुर होते हुए भोपाल पहुंचेगी, जिसके संयोजक सांसद उदयप्रताप सिंह एवं सह संयोजक अभिलाष

पाण्डे हैं। यह यात्रा 10 जिलों के 45 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 56, रथ सभाएं 335 और स्वागत स्थान 47 रहेगी। यह यात्रा 18 दिन में 2303 कि.मी. का सफर तय करेगी।
तीसरी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से 4 सितंबर को धूनी वाले बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी करेंगे और इसके संयोजक सांसद श्री शंकर लालवानी एवं सह संयोजक आईडीए के अध्यक्ष श्री जयपाल चावड़ा हैं। यह यात्रा 10 जिलों के 42 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 30 और रथ सभाएं 95 रहेगी। यह यात्रा 21 दिन में 2000 कि.मी. का सफर तय करेगी।
चौथी यात्रा मालवा के नीमच से 4 सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी करेंगे। जिसके संयोजक किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर एवं सह संयोजक श्री तेज बहादुर हैं। यह यात्रा 12 जिलों के 44 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 65, रथ सभाएं 100 और स्वागत स्थान 375 रहेगी। यह यात्रा 17 दिन में 2000 कि.मी. का सफर तय करेगी।
पांचवी यात्रा ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर से 6 सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी करेंगे। जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत एवं सह संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी हैं। यह यात्रा 11 जिलों के 42 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 48, रथ सभाएं 65 और स्वागत स्थान 265 रहेगी। यह यात्रा 17 दिन में 1997 कि.मी. का सफर तय करेगी।
इस प्रकार पांचों यात्राओं के लिए जिला, विधानसभा और नीचे तक एक संरचना तैयार की गई है। यह पांचों यात्राओं का पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सिंतबर को भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में समापन होगा। जिसमें 10 लाख कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि पांचों यात्राओं को मिलाकर सभी जन आशीर्वाद यात्राएं कुल 10643 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी और प्रदेश की 210 विधानसभाओं से गुजरेंगी। इन यात्राओं का 998 स्थानों पर स्वागत होगा, 678 रथ सभाएं और 211 बडी जनसभाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा। यह यात्राएं 21 सितम्बर को विभिन्न स्थानों पर समाप्त होंगी, जिसके पश्चात् पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितम्बर के अवसर पर इन यात्राओं का समागम भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में होगा। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश भर के 6523 बूथों से 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यकर्ता महाकुंभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी संबोधित करें, यह हमारा प्रयास है।

28 August, 2023

जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी ‘ट्विटर बबुआ’ को बताया, उन्होंने कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है।
झूठ की दुकान है कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी 70 सालों तक अड़ंगे लगाए, गरीबी दूर नहीं कर पाए, अब जनता से झूठ बोल रहे हैं; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया
शिवराज सिंह चौहान ने आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ से पहले चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
मैं सौभाग्यशाली भाई हूं बहनें पसीने की कमाई मुझे चुनाव लड़ने दे रही हैं अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा ; शिवराज
भोपाल में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ अमानवीय कृत्य मप्र को शर्मसार करने वाली घटना-मुकेश नायक
दोषी को कठोर दंड दिया जाए, और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान ना किया जाए।
टीवी सीरियल अनुपमा’ की मशूहर अभिनेत्री रुपाली गांगुली BJP में शामिल ।
PM मोदी के बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करूंगी