Hindi News Portal
देश

सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो को मणिपुर के हालात सुधारने की जिम्मेदारी दी

नई दिल्ली ,03 सितंबर ; मणिपुर में पिछले तीन महीने से हिंसा पूरी तरह से थमी नहीं है। अब राज्य में तनाव से निपटने का काम सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी को सौंप दिया गया है। उन्होंने 2015 में म्यांमार में हुई सर्जिकल स्ट्राइक में अहम भूमिका निभाई थी। 24 अगस्त को मणिपुर सरकार ने कर्नल (रिटायर्ड) नेक्टार संजेनबम को मणिपुर पुलिस विभाग में सीनियर सुपरिंटेंडेंट (कॉम्बैट) के तौर पर तैनात कर दिया है। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा।
सेना के अधिकारी 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज में सेवा दे चुके हैं। उन्हें कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र जैसे सैन्य सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। 28 अगस्त को मणिपुर के जॉइंट सेक्रेटरी (होम) ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 12 जून की कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया था। बता दें कि मणिपुर बीते तीन महीने से हिंसा की आग में जल रहा है। यहां आंकड़ों के मुताबिक अब तक 170 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोगों को अपना घर छोडऩा पड़ा।
बीते पांच दिनों में ही मणिपुर में कम से कम एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 30 लोग घायल हो गए हैं। मणिपुर हाई कोर्ट के राज्य सरकार को मैतेई समुदाय को एसटी का दर्जा दिए जाने के निर्देश देने के बाद यह हिंसा शुरू हुई थी। 3 मई को ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद कुकी समुदाय और मैतेयी के बीच हिंसा शुरू हो गई।

इस नियुक्ति से कुकी संगठन खुश नहीं हैं। कुकी समुदाय के स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन केएसओ का कहना है कि मैतेयी अधिकारियों को राज्य में ऊंचे पदों पर बैठाया जा रहा है। बता दें कि मणिपुर में बीच में सेना और पुलिस के बीच भी टकराव देखने को मिला था। इसके बाद दोनों ही तरफ से बयान जारी किए गए थे। इस टकराव को रोकने के लिए भी इस तरह का फैसला उठाया गया है।

03 September, 2023

झारखंड को भ्रष्टाचार और जंगल राज की आग में झोंकने वालों को सजा देने के लिए जनता हमें आशीर्वाद दे - पीएम मोदी
भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा की जीत के लिए वोट मांगे।
रायबरेली मै राहुल गांधी ने सोनिया और प्रियंका गांधी के साथ अपना नामांकन दाखिल किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रॉबर्ट वाड्रा और बडी संख्या मै समर्थक भी मौजूद रहे
आम तौर पर गैर-जमानती वारंट जारी नहीं किये जा सकते : सुप्रीम कोर्ट
किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को तब तक प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए
चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले चुनाव स्टाफ पर एफआईआर दर्ज होगी - जिला चुनाव अधिकारी
धारा 134 अधीन एफआईआर और विभागीय कार्रवाई को लेकर फटकार लगाई
देश को लिखित में गारंटी दें कि… PM मोदी ने कांग्रेस को दे 3 चुनौतियां डाली ये
कांग्रेस के शहजादे आजकल माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं।