Hindi News Portal
देश

भारत की जी20 अध्यक्षता सबसे महत्वाकांक्षी, 112 डाक्यूमेंट्स अपनाये गए

नई दिल्ली ,09 सितंबर ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली जी20 घोषणापत्र को अपनाने पर आम सहमति बनाने में मदद करने के लिए सभी शेरपाओं, मंत्रियों और अधिकारियों की कड़ी मेहनत के प्रति आभार व्यक्त किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी जी20 प्रेसीडेंसी में भारत की अध्यक्षता सबसे महत्वाकांक्षी रही है। इसके कार्यकाल के दौरान कुल 112 दस्तावेज़ अपनाए गए हैं। इन 112 दस्तावेज़ों में से 73 परिणाम दस्तावेज़ और 39 संलग्न दस्तावेज़ हैं। 2022 बाली शिखर सम्मेलन के दौरान, 50 दस्तावेजों को अपनाया गया था।
जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने एक्स पर कहा, नई दिल्ली घोषणापत्र जी20 के शिखर सम्मेलन में आधिकारिक तौर पर अपनाया गया है! आज के युग को मानव-केंद्रित वैश्वीकरण के स्वर्ण युग के रूप में चिह्नित किया जाना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जी20 अध्यक्षता ने इस लक्ष्य की दिशा में अथक प्रयास किया है।
पीएम मोदी ने जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र के दौरान अचानक घोषणा करते हुए कहा, एक अच्छी खबर है, सभी के सहयोग से दिल्ली जी20 नेतृत्व घोषणा पर सहमति बन गई है। मेरा प्रस्ताव है कि इसे अपनाया जाना चाहिए।इसके बाद उन्होंने सभी विश्व नेताओं की तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच घोषणा की कि दिल्ली घोषणा को अपनाया गया है।
दिल्ली घोषणा पत्र को उन ख़बरों के बीच अपनाया गया, जिनमें कहा गया था कि जी20 देशों के राजनयिकों और शेरपाओं के बीच 7 और 8 सितंबर को अंतिम घोषणा डाक्यूमेंट्स के लिए यूक्रेन संघर्ष की भाषा को लेकर आम सहमति पर आक्रामक बातचीत हुई। इसका रूस और चीन दोनों ही पुरजोर विरोध करते रहे हैं।
सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस और अन्य जी20 देशों के बीच स्पष्ट रूप से मतभेदों पर काबू पाने के बाद भाषा पर सहमति बनी है और इसे समझौता वाली भाषा के रूप में वर्णित किया जा रहा है।

09 September, 2023

चुनाव की बीच अमित शाह का बड़ा ऐलान अंतिम चरण से पहले CAA के तहत जारी होगी पहली नागरिकता
शरणार्थियों को भारत की नागरिकता पाने के लिए आवेदन करना होगा
झारखंड को भ्रष्टाचार और जंगल राज की आग में झोंकने वालों को सजा देने के लिए जनता हमें आशीर्वाद दे - पीएम मोदी
भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा की जीत के लिए वोट मांगे।
रायबरेली मै राहुल गांधी ने सोनिया और प्रियंका गांधी के साथ अपना नामांकन दाखिल किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रॉबर्ट वाड्रा और बडी संख्या मै समर्थक भी मौजूद रहे
आम तौर पर गैर-जमानती वारंट जारी नहीं किये जा सकते : सुप्रीम कोर्ट
किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को तब तक प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए
चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले चुनाव स्टाफ पर एफआईआर दर्ज होगी - जिला चुनाव अधिकारी
धारा 134 अधीन एफआईआर और विभागीय कार्रवाई को लेकर फटकार लगाई