बालघाट१३ सितंबर : महाकोशल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार सुबह मलाजखंड से आगे के लिए रवाना हुई। यात्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं, आमजन द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।
महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को मलाजखंड से बालाघाट के लिए रवाना हुई। यात्रा में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गौरीशंकर बिसेन, बैहर के भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह तेकाम सहित पार्टी नेता शामिल हैं। यात्रा मलाजखंड से ग्राम पोनी पहुंची जहां यात्रा का स्वगत किया गया। यहां से मोटरसाइकल पर सवार भाजपा कार्यकर्ता वाहन रैली के रूप में यात्रा में शामिल हुए। ग्राम लोरा पहुंचने पर यात्रा का रंगबिरंगे फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा पोनी, रेहगीटोला, परसतोला, समनापुर, जरनतोला, रूपझर, चिल्लाजोड़ी होते हुए बालाघाट पहुंचेगी। यहां नगर भ्रमण करने के उपरांत यात्रा सिवनी जिले में पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।