Hindi News Portal
राजनीति

आपने भाजपा को आशीर्वाद दिया, इसलिए हो रहा प्रदेश और बुंदेलखंड का विकासः स्वतंत्रदेव सिंह

टीकमगढ़ 21 सितम्बर , 2003 से मध्यप्रदेश एक पिछड़ा हुआ राज्य था। इसके बाद आप सभी ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया, पार्टी के पक्ष में मतदान किया। इसके फलस्वरूप मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, जिसके बाद मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड विकास की ओर आगे बढ़े हैं। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में आपसे यह आग्रह करने आया हूं कि भाजपा पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, ताकि देश और प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते रहें। यह बात उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने गुरुवार को बलदेवगढ़, खरगापुर, पलेरा, चंदेरा में आयोजित जनसभाओं, रथ सभाओं को संबोधित करते हुए कही। सभाओं को प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं प्रद्युम्न सिंह ने भी संबोधित किया।
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि 2003 में आपने कांग्रेस को उसके पापों की सजा दी, जिसके बाद 2003 में बुंदेलखंड की बेटी उमा भारती मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री बनी। उसके बाद से भाजपा की सरकारें लगातार बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश का विकास कर रही हैं। पहले बुंदेलखंड पिछड़े क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन अब उसकी अलग पहचान बन गई है। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आजादी के अमृतकाल में भारत को विश्वगुरु के आसन पर प्रतिष्ठित करने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है। देश पहले से ज्यादा सुरक्षित और शक्तिशाली हुआ है। जी-20 सम्मेलन के दौरान सारी दुनिया ने वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव को महसूस किया है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मध्य्रपदेश विकास के रास्ते पर बढ़ता रहे और दुनिया में भारत का मान-सम्मान बना रहे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दें।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि कोरोना का वह कठिन समय याद आ रहा है जब हमारी सरकार ने देश-प्रदेश की जनता के लिए काम किया। बिना भेदभाव के देश के सभी नागरिकों का हमारी सरकार ने ख़्याल रखा। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में बीमारियों के टीके आने में सालों लग जाते थे और उसके बाद भी लोग टीका लगवाने से डरते थे। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर जब लोग टीके लगवाने लगे, तब कांग्रेसियों ने देश-प्रदेश की जनता को भड़काने का काम किया। खुद कांग्रेसी छिपकर टीका लगवाते थे और आम जनता में भ्रम और डर फैलाते थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है सो करती है यही हमारी पहचान है।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के पहले लोगों को यह मुश्किल लगने लगा था कि अयोध्या में कभी राम लला का मंदिर बनेगा। हालांकि भाजपा के एजेंडे में हमेशा से राम मंदिर निर्माण शामिल था, लेकिन कांग्रेस की सरकार व कांग्रेसी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते राम मंदिर का निर्माण कठिन लगने लगा था। अब मंदिर का निर्माण पूरा होने को है। आप जनवरी 2024 के बाद अयोध्या जाएंगे, तो भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने पर रोक थी। कोई वहां तिरंगा फहराना तो दूर तिरंगे की बात करने से भी डरते थे। लेकिन मोदी सरकार ने धारा 370 हटा दी और लाल चौक में ही तिरंगा फहरा दिया। श्री सिंह ने कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने वाले जो लोग कल तक लाल चौक जाने से डरते थे, अब वो यात्राएं निकाल रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित नूना, पुष्पेंद्र पाठक, राजगोपाल चारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, उपस्थित थे।

 

21 September, 2023

जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी ‘ट्विटर बबुआ’ को बताया, उन्होंने कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है।
झूठ की दुकान है कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी 70 सालों तक अड़ंगे लगाए, गरीबी दूर नहीं कर पाए, अब जनता से झूठ बोल रहे हैं; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया
शिवराज सिंह चौहान ने आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ से पहले चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
मैं सौभाग्यशाली भाई हूं बहनें पसीने की कमाई मुझे चुनाव लड़ने दे रही हैं अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा ; शिवराज
भोपाल में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ अमानवीय कृत्य मप्र को शर्मसार करने वाली घटना-मुकेश नायक
दोषी को कठोर दंड दिया जाए, और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान ना किया जाए।
टीवी सीरियल अनुपमा’ की मशूहर अभिनेत्री रुपाली गांगुली BJP में शामिल ।
PM मोदी के बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करूंगी