Hindi News Portal
राजनीति

विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता का प्रतिकार करेगा महिला मोर्चा

भोपाल। 07अक्टूबर; भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही अमर्यादित टिप्पणियों और महिला विरोधी मानसिकता का महिला मोर्चा प्रदेश भर में प्रतिकार करेगा। हमें सोशल मीडिया के माध्यम से तथ्यों के साथ विपक्ष की अमर्यादित टिप्पणी का जवाब देना है। इसके लिए पूरी योजना के साथ मोर्चा जमीन पर उतरेगी। साथ ही महिला मोर्चा केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीति के साथ विकास कार्यों को विस्तार से जनता के बीच लेकर जाएं। यह बात पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने शनिवार को महिला मोर्चा सोशल मीडिया की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।
मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कार्यशाला में मोर्चा के आगामी कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि विपक्षी दलों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। विपक्षी दलों के नेता झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। उन सभी को सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा तथ्यों के साथ जवाब देगा। सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी सावले ने कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी महिला मोर्चा के वाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, ट्विटर सहित सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर अपडेट रहें। साथ ही राष्ट्रीय महिला मोर्चा और मध्यप्रदेश महिला मोर्चा के पेज को फॉलो करें। विपक्षी दलों के नेताओं को तथ्यों के साथ झूठ का जवाब दें।
पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा ने प्रथम सत्र में संगठन ऐप, सरल ऐप और नमो ऐप के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय सत्र में चुनाव व्यवस्था समिति के सह प्रमुख डॉ. प्रदीप त्रिपाठी ने चुनाव प्रबंधन में सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। मोर्चा की सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय सह संयोजक सुचित्रा कक्कड़ ने प्रत्येक बहनों को सोशल मीडिया का महत्व और सोशल मीडिया पर कार्य करने के संदर्भ में विस्तार से बताया। कार्यशाला का संचालन शिवानी अड़सड़पूरकर एवं आभार सह प्रभारी सुश्री कविता डाबी ने माना। कार्यशाला को मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती माया पटेल, पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा ने संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दल सोशल मीडिया का सहारा लेकर भाजपा के खिलाफ झूठ फैलाने का कोशिश कर रहे हैं, जिसका हमें पूरे तथ्यों के साथ जवाब देना है।
कार्यशाला में वरिष्ठ नेत्री शशि सिन्हो, कार्यालय मंत्री श्वेता त्यागी, कार्यालय सह मंत्री अजोध्या गोदारा सहित मोर्चा की प्रदेश की सोशल मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी उपस्थित रहीं।

07 October, 2023

जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी ‘ट्विटर बबुआ’ को बताया, उन्होंने कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है।
झूठ की दुकान है कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी 70 सालों तक अड़ंगे लगाए, गरीबी दूर नहीं कर पाए, अब जनता से झूठ बोल रहे हैं; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया
शिवराज सिंह चौहान ने आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ से पहले चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
मैं सौभाग्यशाली भाई हूं बहनें पसीने की कमाई मुझे चुनाव लड़ने दे रही हैं अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा ; शिवराज
भोपाल में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ अमानवीय कृत्य मप्र को शर्मसार करने वाली घटना-मुकेश नायक
दोषी को कठोर दंड दिया जाए, और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान ना किया जाए।
टीवी सीरियल अनुपमा’ की मशूहर अभिनेत्री रुपाली गांगुली BJP में शामिल ।
PM मोदी के बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करूंगी