Hindi News Portal
धर्म

अयोध्या में रामलला के पुजारियों के वेतन में बढ़ोतरी हुई

अयोध्या ,11 अक्टूबर ; रामनगरी अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ वहां के पुजारियों के अच्छे दिन आ गए हैं। इसी क्रम में रामलला के प्रधान अर्चक सहित अन्य पुजारी के वेतन में वृद्धि कर दी गई है।
दरअसल, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रधान पुजारी, सहायक पुजारी, सेवा में लगे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर दी गई है। प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय को धन्यवाद दिया है।
रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि अब प्रधान पुजारी का वेतन 32,900, सहायक पुजारी का 31,900 रुपये कर दिया गया है। इससे पूर्व प्रधान पुजारी को 25,000 व सहायक पुजारी को 20,000 मिलता था।
इसके अलावा अन्य पुजारियों व सेवादारों के भी वेतन में वृद्धि की गई है। इतना ही नहीं रामलला की सेवा में लगे अन्य सेवादारों के भी वेतन में ट्रस्ट ने वृद्धि की है। अब रामलला के पुजारी और सेवादारों को सरकारी सुविधाओं जैसी सुविधाएं राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से दी जाने की योजना है।
जिसमें चिकित्सीय सेवा यात्रा भत्ता और निवास का भत्ता शामिल है। रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।
सतेंद्र दास ने बताया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही पुजारियों व कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, इस पर मंथन चल रहा है।

11 October, 2023

मध्य प्रदेश मै जमीन की खुदाई में 1 हजार साल पुरानी विष्णु भगवान की 9 मूर्तियां मिली
गांव में कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था।
चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड बनाया
पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था
अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.