Hindi News Portal
भोपाल

कांग्रेस में टिकट बंटते ही घमासान शुरू, दिग्विजय सिंह की फोटो पर जूते मारे, गोबर भी पोता

भोपाल ,21 अक्टूबर ; टिकट वितरण के साथ ही कांग्रेस में बवाल शुरू हो गया है। कुछ दावेदार व उनके समर्थक इतने नाराज हैं कि उन्होंने दिग्विजय सिंह की फोटो को जूते मारे और गोबर भी पोता। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तोडफ़ोड़ भी की। नाराज कार्यकर्ताओं ने आज भोपाल पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके अलावा शाजापुर जिले के शुजालपुर, निवाड़ी, दतिया जिले की सेवढ़ा और मंदसौर की मल्हारगढ़ सीट के कैंडिडेट्स के खिलाफ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने पीसीसी दफ्तर के सामने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह का पुतला जलाया।
वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें जबलपुर जबलपुर की दो विधानसभा सीटों के प्रत्याशी के नाम भी दूसरी लिस्ट में शामिल किए गए हैं। इन्हीं में से एक पनागर विधानसभा सीट है। जहां से राजेश पटेल को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विनोद श्रीवास्तव को नरजअंदाज कर दिया गया। इससे कांग्रेस नेता की नाराजगी सामने आई है। विनोद श्रीवास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम एक पत्र लिखते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है।

21 October, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे