Hindi News Portal
राजनीति

कांग्रेस सरकार में दुरावस्था का दौर था, विकास सिर्फ भाजपा सरकार करती है कांग्रेस में आज भी अंग्रेजों के जींस : विष्णुदत्त शर्मा

मंडला, 2 नव. : भारतीय जनता पार्टी ने बिछिया विधानसभा क्षेत्र से वर्षों से समाज सेवा और लोगों का इलाज कर सेवा करने वाले डॉ. विजय आनंद मरावी को अपना उम्मीदवार बनाया है। हम लोग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जमाने से कांगेस की दिग्विजय सिंह की सरकार के आतंक और अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे हैं, लाठियां खाई हैं। लेकिन 2003 के बाद जन्म लेने वाले युवाओं ने 2003 के पहले के मध्यप्रदेश के दुरावस्था के दौर को नहीं देखा है। उन्हें दिग्विजय सिंह के शासनकाल के समय मध्यप्रदेश की सड़क, बिजली, पानी को लेकर क्या स्थिति थी यह बताना है। कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री स्वयं कहते थे कि मैं गरीबों के लिए दिल्ली से एक रूपए भेजता हूं तो गरीबों के पास सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं, जबकि मोदी जी के शासनकाल में दिल्ली से गरीबों के लिए एक रूपए भेजते हैं तो 99 पैसे नहीं पूरे एक रूपए गरीबों के खाते में पहुंच रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने 75 सालों में आदिवासी नेतृत्व को आगे नहीं बढ़ाया, भाजपा ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को राष्ट्रपति बनाया। भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी नायकों को सम्मान देने का कार्य किया है। कांग्रेस शासनकाल में मध्यप्रदेश में दुरावस्था का दौर था, विकास सिर्फ भाजपा सरकार करती है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंडला जिले के बिछिया और मंडला विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
बिछिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह के शासनकाल में जब यात्रा करते थे तो बस चालक देखते थे की आगे सड़क है या नहीं, लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश में 7 लाख किलोमीटर शानदार सड़कें बनाई हैं। भाजपा सरकार ने हर गरीब का जीवन बदलने का कार्य किया है। कांग्रेस शासनकाल में एक रूपए में 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे, यह उनके ही नेता स्वीकार करते थे, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार में 12 हजार रूपए किसानों के खाते में भेजे जा रहे हैं तो 12 हजार ही पहुंच रहे हैं, एक रूपए भी कम नहीं पहुंच रहे। कांग्रेस राज में अगर गरीब को दस-बीस हजार रूपए का इलाज कराना हो तो पैसे की व्यवस्था करने के लिए जेवर तक गिरबी रखने पड़ जाते थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मोदी जी ने गरीबों की जिंदगी बचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू करके देशभर के गरीबों को पांच लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज की गारंटी दी है।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओं को धुएं में खाना बनाना पड़ता था। पहले गैस कनेक्शन के लिए कूपन मिलता था, लोगों को ब्लैक में गैस कनेक्शन लेना पड़ता था। भाजपा की सरकार बनी और एक गरीब के बेटे नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने गरीबों की स्थिति सुधारने के लिए उज्ज्वला योजना बनाकर गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए हैं। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाईं, जिनका लाभ आज प्रदेश की जनता को मिल रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कर्ज माफी सहित कई झूठी घोषणाएं करके कांग्रेस पार्टी भाजपा से तीन-चार सीट अधिक पा गई और छल-कपट सत्ता में आ गई। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया और उन्हें डिफाल्टर बनाकर अपमानित करने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 सौ करोड़ से अधिक की राशि जमा करके प्रदेश के किसानों को डिफाल्टर से बाहर निकालकर उन्हें सम्मान दिया। अगर प्रदेश में गलती से भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो मिस्टर बंटाढार और करप्शननाथ मिलकर गरीब कल्याण की योजनाएं बंर कद देंगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कमलनाथ के 15 माह के कार्यकाल को देख चुकी है, जनता ने 2003 से पहले बंटाढार का शासन और 15 माह के कमलनाथ के शासन को देखकर उन्हें सबक सिखाने को तैयार है। भाजपा ने रानी दुर्गावती को सम्मान दिया और रानी दुर्गावती लोक बनवा रही। विश्व के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि बिछिया विधानसभा क्षेत्रों के सभी 305 बूथों के कार्यकर्ता पांच तारीख का कमल का फूल बनाएं और क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के घरों में भाजपा का झंडा लगाकर इतिहाए बनाएं। सभी कार्यकर्ता मतदान के दिन सुबह 6 बजे करीब 20 लोगों को फोन करें और सभी कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे के पहले मतदान कराना सुनिश्चित करें। सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता सैनिक की तरह प्रहरी बनकर तैनात रहें और मंडला जिलों की तीनों सीटें जीतकर झूठ, छल-कपट की राजनीति करने वालों को सबक सिखाएं और भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष बिछिया में गोंडवाना गणमंत्र पार्टी की युवा विंग के एक दर्जन से अधिक नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंडला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं में आज भी अंग्रेजों की जींस हैं। कांग्रेस नेता आएंगे, झूठ बोलेंगे, छल-कपट की राजनीति करेंगे। झूठे वादे करके जनता को भ्रमित करेंगे, लेकिन जनता सतर्क है। कांग्रेस ने न तो किसानों का कर्ज माफ किया और न ही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया। इस चुनाव में भी कांग्रेस झूठ बोलकर भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है, उससे जनता को सतर्क करना है।

 

 

02 November, 2023

जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी ‘ट्विटर बबुआ’ को बताया, उन्होंने कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है।
झूठ की दुकान है कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी 70 सालों तक अड़ंगे लगाए, गरीबी दूर नहीं कर पाए, अब जनता से झूठ बोल रहे हैं; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया
शिवराज सिंह चौहान ने आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ से पहले चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
मैं सौभाग्यशाली भाई हूं बहनें पसीने की कमाई मुझे चुनाव लड़ने दे रही हैं अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा ; शिवराज
भोपाल में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ अमानवीय कृत्य मप्र को शर्मसार करने वाली घटना-मुकेश नायक
दोषी को कठोर दंड दिया जाए, और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान ना किया जाए।
टीवी सीरियल अनुपमा’ की मशूहर अभिनेत्री रुपाली गांगुली BJP में शामिल ।
PM मोदी के बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करूंगी