Hindi News Portal
भोपाल

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा भाजपा ने सर्व कल्याण की दृष्टि से स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का कार्य कर रही

भोपाल, 13 नवम्बर ; मध्यप्रदेश की जनता, जनार्दन के लिए हर दिन दीपावली जैसी खुशी लाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी करने के लिए दो दिन पहले मध्यप्रदेश का संकल्प-पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में मध्यप्रदेश के सर्व कल्याण के साथ स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का रोडमैप है। भाजपा सरकार मध्यप्रदेश में गरीब अनाज कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन के साथ दाल, सरसों का तेल और शक्कर देने का कार्य करेगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति बहुल जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के साथ आईआईटी और आइआईएम की तर्ज पर राज्य में संस्थान खोले जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी वोट बैंक की राजनीति नहीं करती, भाजपा गरीबों, बेसहा और महिलाओं की जिंदगी बदलने का कार्य करती है। भाजपा ने जो कहा है, वह पूरा किया है। लाड़ली बहनों को अभी 1250 रूपए प्रति माह मिल रहे हैं, आगे इस योजना में तीन हजार रूपए प्रति माह लाड़ली बहनों को मिलेंगे। कांग्रेस ने झूठी गारंटी देकर मध्यप्रदेश की जनता को छला था। अब झूठी गारंटी के भरोसे कांग्रेस जनता को नहीं छल पाएगी। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी चारों खाने चित होगी और भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। यह बात सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बंसल वन स्थित प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता का संबोधित करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों के जीवन के बदलने के अभियान में लगातार कार्य कर रही है। अपना मध्यप्रदेश स्वर्णिम मध्यप्रदेश कैसे बनेगा इस दिशा में भारतीय जनता पार्टी के संकल्प-पत्र के अंदर सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को समाहित करने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और भाजपा का भरोसा, जो सर्वकल्याण के साथ स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाएगा। देश और मध्यप्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार ने जो कार्य किया है, वह लोगों को लुभाने के लिए वोट बैंक मानकर नहीं किए गए हैं। भाजपा ने जो कहा है वह किया है। भाजपा सर्व कल्याण की दृष्टि से हर वर्ग को ताकत देने का कार्य किया है। इसलिए हम कहते हैं कि मध्यप्रदेश के मन में मोदी हैं और मोदी के मन में मध्यप्रदेश हैं। भारत के अंदर हो या मध्यप्रदेश के अंदर अगर कोई गारंटी मानी जाती है तो वह है मोदी जी की गारंटी। संकल्प पत्र में 10 प्रमुख संकल्प, मोदी जी की गारंटी और भाजपा का भरोसा ही है हमारे संकल्प-पत्र की विशेषता।
शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में देश के 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुफ्त अनाज दिया है। प्रधानमंत्री जी ने हाल ही में मुफ्त राशन योजना को पांच वर्ष के लिए और बढ़ाने की घोषणा की है। मोदी जी का यह कार्य ऐतिहासिक है। मध्यप्रदेश में मुफ्त अनाज के साथ रियासती दर पर दाल, सरसों का तेल और शक्कर उपलब्ध कराया जाएगा। संकल्प-पत्र में इसकी घोषणा की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने अपने संकल्प-पत्र में भाजपा की सरकार में समर्थन मूल्य के साथ बोनस की व्यवस्था की जाएगी। समर्थन मूल्य पर भाजपा सरकार 2700 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं और 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा है, वह किया है और जो नहीं कहा उसे भी पूरा किया है। एक हजार रूपए प्रति माह से शुरू हुई लाड़ली बहना योजना में 1250 देने की घोषणा की और उसे पूरा किया। वर्तमान में प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 1250 रूपए प्रति माह मिल रहा है। महिलाओं को आगे तीन हजार रूपए प्रति माह देने की घोषणा की गई है, उसे भी पूरा किया जाएगा। साथ ही आवासहीन लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के तहत पक्के मकान भी दिए जाने की घोषणा की गई है। यह मैं इसलिए स्पष्ट कर रहा हूं, क्योंकि यह तथाकथित झूठे लोग जो केवल झूठी बातें करते हैं लाडली बहन योजना को लेकर इस तरह की बातें करते हैं। हमारी सरकार में कोई भी व्यक्ति बिना आवास के नहीं रहेगा, इसलिए मध्यप्रदेश में 64 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में घर मिले हैं।
प्रदेश के हर व्यक्ति की आय दोगुना करने का संकल्प लिया है ,मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जन आवास योजना भी शुरू कर रहे हैं, इस योजना में बचे हुए लोगों को मकान देने का कार्य किया जाएगा। आदिवासी क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4 हजार रूपए करने का संकल्प आदिवासी भाई-बहनों के आर्थिक उत्थान के लिए किया जा रहा है। प्रदेश की जनता की आय दोगुना करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। 2003 में जब भाजपा की सरकार बनी थी, तब मध्यप्रदेश की जनता की प्रति व्यक्ति आय 11 हजार 700 के करीब थी, वर्तमान में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार से ऊपर पहुंच गई है।
गरीब परिवारों के सभी छात्रों को पहली कक्षा से 12वीं तक की मुफ्त शिक्षा देने का संकल्प लिया है। मध्यप्रदेश के अंदर स्कूलों में अभी तक मध्यान्ह भोजन तो मिल ही रहा है। मध्यान्ह भोजन के साथ स्कूलों में पौष्टिक नाश्ता भी देने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही 1200 रूपए प्रति छात्र स्कूल बैग, किताब और गणवेश के लिए देंगे। इसके साथ ही आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी संस्थान खोले जाएगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संकल्प-पत्र में मध्यप्रदेश की 15 लाख महिलाओं को लखपति बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण देने और लाड़ली लक्ष्मियों को कुल रूपए 2 लाख-सभी जरूरतमंद बालिकाओं को जन्म से 21 वर्ष तक लाभ मिलेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए अगले 5 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तिकरण पर रूपए 3 लाख करोड़ व्यय किए जाएंगे। प्रत्येक आदिवासी ब्लॉक में एकल

व्य विद्यालय की स्थापना के साथ ही 3,800 शिक्षकों की भर्ती करेंगे। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करते हुए प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार का अवसर सुनिश्चित करेंगे।

13 November, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे