Hindi News Portal
देश

PM मोदी का राहुल पर बड़ा हमला, मेड-इन-चाइना वाले बयान पर बोले- किस दुनिया में रहते हैं मूर्खों के सरदार

बैतूल 14 नव. : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियों को ना देखने की मानसिक बीमारी है। पीएम मोदी ने अपने सरकार के दौरान हुए कामकाज को गिनाते हुए बताया कि वह किस तरह भ्रष्टाचार पर लगाम लगा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस वजह से उन्हें बहुत गालियां दी जा रहीं हैं। पीएम ने कहा, ‘जो मुझे पहले 5 गाली देता था आज 50 देता है।’ पीएम मोदी ने इस दौरान राहुल गांधी के एक बयान की ओर इशारा करते हुए उन्हें ‘मूर्खों का सरदार’ कहा।
मोदी मध्यप्रदेश मे चुनाव प्रचार के दौरान बैतूल जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजकल सातवें आसमान पर उड़ रही है। पार्टी के नेता जमीनी सच्चाई नहीं जानते। कल एक ‘महाज्ञानी नेता’ कह रहे थे कि भारत में ज्यादातर लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल होता है। उन्होंने कहा कि अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हैं ये लोग। पार्टी नेताओं को अपने देश की उपलब्धियों को ना देखने की मानसिक बीमारी है। पता नहीं कांग्रेस के नेता कौन सा विदेशी चश्मा लगाते हैं, उन्हें देश की स्थिति पता ही नहीं है।
इसी क्रम में मोदी ने कहा कि भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है। जब कांग्रेस केंद्र सरकार में थी तो भारत में 20 हजार करोड़ रुपए से कम के मोबाइल बनते थे। आज साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के मोबाइल बन रहे हैं। करीब एक लाख करोड़ रुपए के मोबाइल तो भारत निर्यात करता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ‘मेक इन इंडिया’ की बात करने वाले कभी ‘लोकल के लिए वोकल’ क्यों नहीं होते। कांग्रेस के नेताओं को स्वदेशी का प्रचार करने में शर्म क्यों आती है। इनकी विदेशों से क्या सांठगांठ है कि वहीं का माल लाना चाहिए।
गांधी ने मध्यप्रदेश में एक चुनवी सभा में कहा था कि ज्यादातर भारतीयों के पास मेड इन चाइना मोबाइल होता है। कांग्रेस इस परिपाटी को बदल कर मेड इन मध्यप्रदेश मोबाइल का इस्तेमाल बढ़ाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि जैसे जैसे 17 नवंबर मतदान की तारीख पास आ रही है, वैसे ही कांग्रेस नेताओं के दावों की पोल खुलती जा रही है। पूरे मध्यप्रदेश से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस ने हार मान कर खुद को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है। साधु महात्माओं के पास डोरे-धागे के लिए जा रहे हैं, कुछ नसीब खुल जाए। कांग्रेस के पुराने लोग कहीं दिख ही नहीं रहे। कांग्रेसियों को लगता है कि वे जनता से किस मुंह से बात करें। उन्होंने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने झूठे वादे एक पल भी नहीं टिक सकते।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक आदिवासियों के वोट झूठ बोल कर बटोरे। सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल जैसी सुविधओं से वंचित रखा। कर्जमाफी का वादा किया, पर डेढ़ साल बाद तक पूरा नहीं कर पाए। भाजपा जितना वादा करती है, उससे ज्यादा करने का प्रयास करती है। क्या घोषणा पत्र में था कि आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाएंगे। भाजपा देश भर में आदिवासी संस्कृतियों के भव्य स्मारक बना रही है।
उन्होंने कहा कि कल जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर वे झारखंड में बिरसा मुंडा के जन्म स्थान पर जा रहे हैं और कल ही सरकार आदिवासी कल्याण के लिए 24 हजार करोड़ रुपए की एक अहम योजना शुुरु करने वाली है।
बैतूल की विशाल जनसभा को देखते हुए मोदी ने कहा कि वे संगठन के कार्यकर्ता रहे हैं। कितना ही बड़ा नेता क्यों ना आता हो, लेकिन सुबह 11 बजे चुनाव की सभा करना लोहे के चने चबाना जैसे काम है, लेकिन बैतूल ने कमाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह, इतने सुदूर क्षेत्र में दीपावली के दूसरे तीसरे दिन इतनी बड़ी सभा करना कार्यकर्ताओं का अद्भुत प्रयास है।

आदिवासी बहुल बैतूल जिले में उन्होंने कहा कि देश में ढाई करोड़ किसान मोटा अनाज उगाते हैं। ऐसे छोटे किसानों के बारे में भाजपा ने पहली बार सोचा। उसे श्रीअन्न की पहचान दी। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि वे अमेरिका गए, वहां व्हाइट हाउस में उन्हें मोटे अनाज का खाना परोसा गया। जी 20 के नेताओं को भी भारत ने वही खिलाया। अब पांच सितारा होटलों में मोटा अनाज मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश भर में इथेनॉल प्लांट लगा रही है। मक्के से इथेनॉल निकलने से किसानों को अब मक्के का ज्यादा पैसा मिल रहा है।

14 November, 2023

चुनाव की बीच अमित शाह का बड़ा ऐलान अंतिम चरण से पहले CAA के तहत जारी होगी पहली नागरिकता
शरणार्थियों को भारत की नागरिकता पाने के लिए आवेदन करना होगा
झारखंड को भ्रष्टाचार और जंगल राज की आग में झोंकने वालों को सजा देने के लिए जनता हमें आशीर्वाद दे - पीएम मोदी
भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा की जीत के लिए वोट मांगे।
रायबरेली मै राहुल गांधी ने सोनिया और प्रियंका गांधी के साथ अपना नामांकन दाखिल किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रॉबर्ट वाड्रा और बडी संख्या मै समर्थक भी मौजूद रहे
आम तौर पर गैर-जमानती वारंट जारी नहीं किये जा सकते : सुप्रीम कोर्ट
किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को तब तक प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए
चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले चुनाव स्टाफ पर एफआईआर दर्ज होगी - जिला चुनाव अधिकारी
धारा 134 अधीन एफआईआर और विभागीय कार्रवाई को लेकर फटकार लगाई