Hindi News Portal
भोपाल

मतदान के बाद सोशल मीडिया पर आभार माना वोटिंग के बाद शिवराज और कमलनाथ ने जीत का दावा किया , जानिये किसने क्या कहा

भोपाल 17 नवंबर ; मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज शुक्रवार को 230 सीटों पर मतदान हुए। इस चुनाव में 2,533 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इस बार जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के राजनीतिक भविष्य के लिए यह चुनाव अहम होगा तो वहीं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भी राजनीतिक भविष्य भी दांव पर है। वहीं इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मतदान में हिस्सा लेने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है। साथ ही दोनों ने ही प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया है।-एक बार फिर हम आपके सपनों को पूरा करेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने जनता के साथ बीते पल को अपने जीवन का हिस्सा बताया है। मुख्यमंत्री ने लिखा- ये पल जो जीवन का हिस्सा बन जाते हैं, ये पल आपके प्रेम के, आपके विश्वास के, आपके आशीर्वाद के। पूरा मध्यप्रदेश, मेरा पूरा परिवार एक साथ खड़ा रहा। और एक बार फिर हम आपके सपनों को पूरा करेंगे। एक बार फिर आपके आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनेगी। विकास की ये रफ्तार यूँ ही चलती रहेगी। मेरे परिवार इस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद।00

 

17 November, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे