Hindi News Portal
राजनीति

विकास और गरीब कल्याण के कामों को जनता ने दिया आशीर्वादः विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल ; भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव परिणाम में प्रचंड बढ़त मिलते ही प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई और ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने खुशी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को कंधे पर उठा लिया और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार, रणनीति व सामूहिक नेतृत्व से मिली ऐतिहासिक जीत है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कुशल नेतृत्व और रणनीति की वजह से भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है। इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नीतियों और विकास तथा गरीब कल्याण के कार्यों के लिए जनता ने पार्टी को आशीर्वाद दिया है। जनता के आशीर्वाद से ही भाजपा ऐतिहासिक जीत प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं पर गर्व है, जिनकी अथक मेहनत से यह प्रचंड जीत मिली है।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री व कुशल संगठक व रणनीतिकार अमित शाह जी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करने का टास्क दिया था। पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 64523 बूथों पर अथक मेहनत करके हर बूथ को जीतने के साथ 51 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करने का कार्य किया है। भाजपा अधिकांश बूथों पर 51 प्रतिशत प्राप्त वोट शेयर प्राप्त कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ा है और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लगातार जमनी स्तर पर कार्य करके पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत दिलाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर राष्ट्र्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जुगल किशोर शर्मा, सहित के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

04 December, 2023

जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी ‘ट्विटर बबुआ’ को बताया, उन्होंने कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है।
झूठ की दुकान है कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी 70 सालों तक अड़ंगे लगाए, गरीबी दूर नहीं कर पाए, अब जनता से झूठ बोल रहे हैं; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया
शिवराज सिंह चौहान ने आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ से पहले चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
मैं सौभाग्यशाली भाई हूं बहनें पसीने की कमाई मुझे चुनाव लड़ने दे रही हैं अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा ; शिवराज
भोपाल में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ अमानवीय कृत्य मप्र को शर्मसार करने वाली घटना-मुकेश नायक
दोषी को कठोर दंड दिया जाए, और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान ना किया जाए।
टीवी सीरियल अनुपमा’ की मशूहर अभिनेत्री रुपाली गांगुली BJP में शामिल ।
PM मोदी के बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करूंगी