Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ.यादव की पहली प्रेस कॉन्फेंस में बडा ऐलान् - आदतन अपराधियों को जमानत नहीं

भोपाल 13 दिसंबर ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदभार ग्रहण के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पहले तो सभी का स्वागत किया और विलंब के लिए क्षमा भी मांगी। उन्होंने पहली कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी दी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य के हित के आज कई निर्णय लिए गए। आदतन अपराधियों की जमानत हुई है तो उनसे रद्द करने के गृह विभाग को निर्देश दिए हैं। ध्वनि प्रदूषण को लेकर तय मानकों से ऊपर के लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों पर प्रतिबंध प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। तेंदुपत्ता संग्रहण के लिए 3000 की खरीद को 4000 तक बढ़ाया गया है। इसके आदेश जारी किए हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर के कार्यक्रम में जा रहे रामभक्तों का स्वागत किया जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि खुले में मांस या अंडे की दुकान चलाने वालों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। हर जिले के अंदर युवाओं के लिए एक्सीलेंस कॉलेज बनाने का निर्णय हुआ है। इनको प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज खोले जाएंगे। अगले साल के लिए 12 ऐसे कॉलेज चयन किए जा रहे हैं। इसे सभी 52 कॉलेज में खोला जाएगा। सभी यूनिवसिटी में डिजिलॉकर की सुविधा चालू करते हुए दस्तावेजों को एक जगह युवाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागों की कार्यप्रणाली में गति लाने और पारदर्शी व्यवस्था लागू कर जन समस्याओं के समाधान के कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री यादव ने आज मंत्री परिषद की बैठक में विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन आधारित कार्य पद्धति का विकास किया जाए। नागरिकों को राजस्व और अन्य सभी कार्यों के लिए परेशान ना होना पड़े।

 

13 December, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे