Hindi News Portal
भोपाल

पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान ने ट्रैक्टर चलाया, लाड़ली बहनें फिर रोईं, शिवराज भी भावुक हुए ।

 

विदिशा ,14 दिसंबर ; पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपने खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने खेत में चने की बुआई की।
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि अपने मप्र की माटी सोना उगलती है। धरती मां धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की।
शिवराजसिंह चौहान गुरुवार शाम को बाढ़ वाले गणेश मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इसकी जानकारी लगते ही वहां भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में महिलाएं भी वहां पहुंच गई।
लाड़ली बहनों ने शिवराज सिंह के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने नारे लगाए - शिवराज तुम राज को, हम तुम्हारे साथ हैं.. बहनों का भाई कैसा हो, शिवराज भैया जैसा हो.. इसके बाद बहनों शिवराज सिंह से लिपटकर रोने लगी। इधर, भीड़ से भांजे-भांजियों ने शिवराज के लिए आई लव यू मामा कहा। बहनों का लिपटकर रोना और भांजे-भांजियों का प्यार देखकर शिवराज सिंह भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

 

14 December, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे