Hindi News Portal
भोपाल

पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चल रही हमारी सरकार- डॉ. मोहन यादव

भोपाल, 27 जनवरी भारतीय जनता पार्टी जिन बातों को लेकर जनता के बीच गई थी, उनमें से अधिकांश लक्ष्य हमारी सरकार ने हासिल कर लिए हैं। अंत्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य है। हमारी सरकार ’वसुधैव कुटुम्बकम’ के मंत्र पर आगे बढ़ रही है और इसको साकार करने की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने आसपास के व्यक्तियों को किस तरह सहारा देते हैं? यही हमारी संस्कृति की विशेषता भी है। अंत्योदय और गरीब कल्याण के लक्ष्यों को हासिल करने में महिला स्व सहायता समूहों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तीकरण के माध्यम से इन लक्ष्यों को हासिल करना चाहती है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं महिला मोर्चा की प्रभारी विजया राहटकर ने महिला मोर्चा द्वारा आयोजित स्व सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला को सांसद एवं प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, अभियान की प्रदेश संयोजक लता वानखेड़े एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं सह संयोजक श्रीमती माया नारोलिया ने भी संबोधित किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी केंद्र और राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश और दुनिया को यह बताया है कि सरकार क्या होती है? उन्होंने कहा कि पहले हमारी सरकार पर हिंदूवादी होने के आरोप लगते थे। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने तीन तलाक पर रोक लगाकर इसे गलत साबित कर दिया है। इस बुराई के कारण मुस्लिम बहनों का जीवन नर्क बन जाता था और अपने राजनीतिक लाभ के लिए देश के कई राजनीतिक दल इसे चुपचाप देखते रहते थे। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सुप्रीम कोर्ट के एक 35 साल पुराने निर्णय जिसमें तीन तलाक को अवैध बताया गया था, को लागू किया और कई मुस्लिम बहनों के जीवन को नर्क बनने से बचा लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का पवित्र काम हो रहा है, ये समूह बहनों के जीवन में उजाला ला रहे हैं। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार तो बहनों के जीवन को बदलने के लिए काम कर ही रहे हैं, हमारी प्रदेश सरकार भी ऐसे ही प्रयास कर रही है। उज्जैन में एक गारमेंट फैक्ट्री सरकार के प्रयासों से शुरू हुई है, जिसमें सिर्फ 4000 महिला कर्मचारी ही हैं। उन्होंने कहा कि आज जो स्व सहायता समूह बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास कर रहे हैं, कल वो फैक्ट्रियों के संचालन जैसे बड़े काम भी करेंगे। लेकिन हमें षडयंत्रों और दुष्प्रचार से सतर्क रहकर काम करना है। कई ताकतें हमें भटकाना चाहती हैं, बहनों के विकास में रोड़े अटकाना चाहती हैं, हमें लड़ाना और फूट डालना चाहती हैं। हमें इनसे बचते हुए लगातार आगे बढ़ना है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि 1951 में जनसंघ की स्थापना हुई थी। उसके बाद कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी अपने लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ती रही। उस समय के प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने कहा था कि हम देश की एक इंच जमीन पर भी भगवा नहीं फहराने देंगे। उनको जवाब देते हुए जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने संसद में ही कहा था कि हम ऐसी मानसिकता को कुचल देंगे। हितानंद जी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण का भाजपा का संकल्प पूरा हो चुका है और 22 जनवरी को हम सभी ने देखा है कि किस तरह से घर-घर पर भगवा लहराया है।

पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री और अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका विजया रहाटकर ने महिला मोर्चा की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान महिला मोर्चा के साथ ही पार्टी का भी है। सांसद से लेकर सरपंच तक इस अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें से 16 लाख 4 हजार दीदियां जब मध्यप्रदेश में बनेंगी तो परिवारों में खुशहाली आ जायेगी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ’सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास’ की बात सार्थक होगी। इस दौरान श्रीमती विजया रहाटकर ने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जिसमें अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होना महिला सशक्तिकरण का आभास हमें करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेज गति से विकास हो रहा है और दुनिया हमें सम्मान की दृष्टि से देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो देश भर में 2 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का टारगेट दिया है हमें उसे पूरा करने के लिए तेजी से काम करना होगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर, प्रदेश मंत्री व विधायक मनीषा सिंह, भोपाल महापौर मालती राय, सागर महापौर संगीता तिवारी, सहित कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री शशि पटेल ने किया।

28 January, 2024

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे