Hindi News Portal
भोपाल

भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर डबल इंजन सरकार की योजनाएं जनता को बताएं ; अजय जामवाल

मुरैना, 05 फरवरी : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने सोमवार को मुरैना के होटल शिवाय और ग्वालियर के होटल क्लार्क में लोकसभा क्षेत्र की बैठक को संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री जामवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पार्टी को जिताने के लिए प्राणपण से जुट जाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार गरीब कल्याण को लेकर सैकड़ों योजनाएं चला रही हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार के जनकल्याणकारी और जनहितैषी योजनाओं को पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को बताएं। सरकार की योजनाओं के पात्र हितग्राही अगर किसी भी योजना का लाभ पाने से अभी तक वंचित हों तो उन हितग्राहियों को लाभ दिलाने का कार्य करें। कार्यकर्ता अगले दो माह तक पूर्णकालिक के रूप में अपनी सेवाएं पार्टी को दें। बैठक को ग्वालियर-चंबल क्लस्टर प्रभारी एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं ग्वालियर-चंबल संभाग के संभागीय प्रभारी विजय दुबे ने संबोधित किया।
लोकसभा का यह चुनाव 2047 के लक्ष्य को लेकर है
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि अपने सामने अभी लोकसभा का चुनाव है। यह लोकसभा का चुनाव 2047 में भारत को विश्व गुरू बनाने को लेकर है। उसको लेकर केंद्र की भाजपा सरकार अपनी तैयारी कर रही है। पूरे देश में भाजपा को लेकर सकारात्मक वातावरण बना हुआ है, लेकिन हमें और परिश्रम की पराकाष्ठा कर ऐसे बूथ जो पिछले चुनाव में हारे हैं उनको जिताने का लक्ष्य लेकर कार्य करना है। हमें ऐसे नेतृत्व का निर्माण करना है जो सबको साथ लेकर कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में राजनैतिक कौशल को बढ़ाना है। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने पूरे देश में क्लस्टर बनाए हैं। हमें क्लस्टर, लोकसभा और विधानसभा स्तर पर प्रवास करना है।
मुरैना में आयोजित बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, जिला प्रभारी जय सिंह कुशवाह, लोकसभा प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, लोकसभा संयोजक अनूप सिंह, सहित बडी संख्या मै पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे

 

05 February, 2024

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे