Hindi News Portal
भोपाल

प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट

भोपाल : 5 फरवरी  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया है कि प्रदेश सरकार के विकास और जनकल्याण के कार्यक्रमों में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री शाह को स्वामित्व योजना और सीएम किसान योजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने साइबर तहसील व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमूल इंडिया द्वारा उज्जैन में लगाए  जा रहे दुग्ध प्रसंकरण संयंत्र के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद भवन में ही राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी सौजन्य भेंट और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

05 February, 2024

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे