Hindi News Portal
भोपाल

जनता की भलाई के कार्य तत्परता से करें- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : 12 फरवरी ;मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जनता की भलाई के कार्य तत्परता से करें। जनकल्याण, विकास और सुशासन के कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल से भेंट के दौरान कही।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अच्छा कार्य करें। जनता की शिकायतें नहीं मिलें। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की डीपीसी समय पर कराकर पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जाएगा। साथ ही अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

12 February, 2024

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे